Rupali Ganguly On Husband Ashwin K Verma: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने काम और परिवार दोनों को बराबर समय देती हैं. एक्ट्रेस अपने काम से समय निकालकर परिवार के साथ खूब मस्ती करती हैं. वह अपने पति अश्विन के वर्मा के साथ आए दिन वेकेशन पर जाती हैं, जिससे साफ है कि दोनों अपनी मेरिड लाइफ में काफी ज्यादा खुश हैं लेकिन अब रुपाली गांगुली ने अपने पति अश्विन की उस क्वालिटी का खुलासा किया है, जिसे वह काफी पसंद करती हैं. रुपाली गांगुली ने बताया है कि वह अपनी मां से भी ज्यादा अश्विन की वो चीज पसंद करती हैं. आइए आपको एक्ट्रेस के इस सीक्रेट के बारे में बताते हैं.
रुपाली गांगुली ने पति अश्विन की बताई क्वालिटी
अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने बॉलीवुडलाइफ के सहयोगी जी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति अश्विन के वर्मा की दिल खोलकर तारीफ की. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति की क्वालिटी के बारे में बताया, जो वह काफी ज्यादा पसंद करती हैं और उनका बेटा भी वही चीज पसंद करती हैं. रुपाली गांगुली ने इंटरव्यू में खाने पर बात करते हुए खुलासा किया कि वह बहुत बड़ी फूडी हैं लेकिन वह खिचड़ी और पोहा रात-दिन खा सकती है. इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने पति के हाथ का खाना बहुत ज्यादा पसंद हैं. रुपाली गांगुली ने कहा कि मुझे आप लोग दिन में कितनी बार भी दे दो मैं रोज रोज पोहा खा सकता हूं. मुझे फूड बहुत पसंद है लेकिन मुझे अपनी मां और पति के हाथ का खाना पसंद हैं.
TRENDING NOW
पति अश्विन के हाथों से बने खाने की दीवानीं हैं रुपाली गांगुली
इसके आगे रुपाली गांगुली ने पति के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे मेरी मम्मी के हाथ का खाना बहुत पसंद था और अब मुझे मेरे पति के हाथ का खाना बहुत पसंद है. मैं बेटा भी अश्विन के हाथ का खाना पसंद करता है. अश्विन से अच्छा खाना कोई नहीं बना सकता. मैं चाहे कितने भी अच्छे रेस्टोरेंट में चली जाऊ, लेकिन अश्विन के हाथ का खाना ही अल्टीमेट है. वो जो भी बनाते हैं और मेरी मां भी जो बनाती हैं. मैं जब भी अपनी मम्मी के यहां जाती हूं तो वह ही मुझे पराठे बनाकर देती हैं और पोहा बनाकर देती हैं. वह ही मेरा खाना है. वो मेरा कंफर्ट फूड है.
कौन हैं रुपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा
बता दें कि रुपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा एक बिजनेसमैन हैं और ये उनकी दूसरी शादी है. रुपाली और अश्विन ने 6 फरवरी साल 2013 में शादी रचाई थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश है. रुपाली आए दिन इवेंट्स में अपने बेटे के साथ नजर आती हैं लेकिन एक्ट्रेस के पति मीडिया लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates