एक्सक्लूसिव: रोमिल चौधरी के बाद बिग बॉस की इस हसीना की चमकी किस्मत, 'इश्क सुभान अल्लाह' के स्पिन ऑफ में आएगी नजर

 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी रोशमी बानिक ने टीवी की दुनिया में मारी एंट्री...

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: May 21, 2019 1:48 PM IST

'बिग बॉस' के घर में जो भी कॉमनर्स आते हैं यह शो उनकी किस्मत चमका देता है। तभी तो रोमिंल चौधरी और सबा खान को 'बिग बॉस सीजन 12' से निकलने के बाद टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिल गया था। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं रोशमी बानिक की जो कि बहुत जल्द छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जी हां, सही सुना आपने...। खबरों की माने तो रोशमी बहुत जल्द जी टीवी के सुपरहिट शो 'इश्क सुभान अल्लाह' के स्पिन ऑफ में अहम किरदार में नजर आने वाली है।

बॉलीवूड लाइफ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत जल्द मेकर्स 'इश्क सुभान अल्लाह' की सफलता के बाद इस शो का स्पिन ऑफ ले कर आने वाले हैं। इस शो का नाम इश्क आज कल होगा। यहां मजेदार बात यह है कि, यह शो जी के डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑन एयर किया जाएगा।

(इसे भी पढ़े- ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में होने वाली है इस शख्स की एंट्री, कबीर और जोया की जिंदगी में आने वाला है तूफान)

इतना ही नहीं इस शो की कास्ट भी फाइनल हो चुकी है। सीरियल मेरी दुर्गा फेम पारस कलनावत मेन लीड में नजर आएंगे। इसके अलावा आपने पारस को एकता कपूर के शो दिल ही तो हैं 2 में देखा है। वही एक श्रंगार स्वाभिमान फेम अंकिता शर्मा सीरियल में पासर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

(इसे भी पढ़े- ‘कसौटी जिंदगी के’ प्रोमो: पर्दाफाश होने के बाद बौखला जाएगी कोमोलिका, छत से देगी प्रेरणा को धक्का)

इन दोनों कलाकारों के अलावा रोशमी बानिक भी इस सीरियल का हिस्सा बनने वाली हैं। रोशमी भी सीरियल में एक अहम किरदार में नजर आएंगी। रोशमी बिग बॉय सीजन 12 में केवल एक हफ्ते के लिए नजर आईं थी, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। अब रोशमी अपना टीवी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। बहरहाल, आप इस टीवी शो में रोशमी को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...