Exclusive: 'इश्कबाज 3' की खबरों पर प्रोड्यूसर गुल खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'अभी हम ऐसा...'

Gul Khan reacted on Ishqbaaaz 3 News: कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर हवा उड़ी है कि मेकर्स इश्कबाज के तीसरे सीजन को लॉन्च कर सकते हैं। दरअसल इश्कबाज के पुराने क्लिप के चलते फैंस अनुमान लगाने लगे कि मेकर्स जल्द ही कोई बड़ी खबर सुनाएंगे। हालांकि अब खुद गुल खान ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 7, 2024 2:50 PM IST

नकुल मेहता और सुरभि चंदना स्टारर टीवी शो 'इश्कबाज' ने कम समय में ही दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस सीरियल की कहानी दर्शक भूले नहीं भूलते हैं। हाल ही में चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया गया, जिसके बाद सुरभि चंदना और नकुल मेहता के फैंस सातवें आसमान पर थे। दरअसल स्टार प्लस की ओर से एक वीडियो क्लिप जारी की गई, जिसमें सुरभि चंदना नजर आईं। ये क्लिप 'इश्कबाज' के पहले सीजन से ली गई थी। क्लिप में सुरभि चंदना सब्जी वाले से मोलभाव करती दिखीं। इस क्लिप के सामने आने के बाद 'इश्कबाज' के तीसरे सीजन की खबर आग की तरह लोगों के बीच फैली। फिलहाल इस खबर पर 'इश्कबाज' की प्रोड्यूसर गुल खान का भी रिएक्शन आ गया है।

गुल खान ने किया रिएक्ट

'इश्कबाज' के इस क्लिप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर आते ही सुरभि चंदना और नकुल मेहता के फैंस काफी खुश हुए। हर कोई मेकर्स से यही गुहार लगाने में जुटा हुआ है कि उन्हें इस शो का तीसरा सीजन भी चाहिए। फिलहाल तो गुल खान ने भी इस पर रिएक्ट कर दिया है। 'इश्कबाज 3' के सवाल पर प्रोड्यूसर ने बॉलीवुडलाइफ हिंदी को बताया है, 'नहीं अभी ऐसा कुछ भी नहीं। हम इसके तीसरे सीजन को लेकर अभी कुछ भी नहीं कर रहे हैं।' गुल खान के इस बयान से साफ हो चुका है कि 'इश्कबाज' का नया सीजन तो अभी नहीं आने वाला है। यकीनन गुल खान का ये बयान सुरभि चंदना और नकुल मेहता के फैंस का दिल जरूर तोड़ देगा। खैर देखना होगा कि आगे चलकर गुल खान फैंस को कोई गुड न्यूज देंगी या नहीं?

नीचे देखें सुरभि चंदना का लेटेस्ट वीडियो

सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं स्टार्स

'टीवी के टॉप शो रहे 'इश्कबाज' को बंद हुए काफी समय हो चुका है। हालांकि शो से जुड़े सभी कलाकार सोशल मीडिया पर हमेशा से ही एक्टिव रहे हैं। यही वजह है कि नकुल मेहता और सुरभि चंदना के अलावा बाकी स्टारकास्ट किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में बने रहे हैं। कुणाल जयसिंह, श्रेनु पारिख, मानसी श्रीवास्तव और लीनेश मट्टू समेत तमाम ऐसे कलाकार हैं जिनकी पॉपुलैरिटी ने शो के समय आसमान छुआ था। आज भी इन स्टार्स का बोलबाला सोशल मीडिया पर देखते ही बनता है। अगर इश्कबाज का नया सीजन आता तो यकीनन टीआरपी लिस्ट में उथल-पुथल देखने को जरूर मिलती। फिलहाल तो 'इश्कबाज 3' पर दिए गए गुल खान के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।