EXCLUSIVE! इस दिन से बंद होगा जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा का टीवी सीरियल 'बेपनाह', लेकिन इससे पहले शो में लिया जाएगा इतने सालों का लीप

बॉलीवुड लाइफ को इस शो से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: November 15, 2018 8:18 PM IST

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी शो 'बेपनाह' जल्द ही बंद होने वाला है। इस तरह की खबरें बीते कई दिनों से जारी थीं। अब इसमें अपडेट ये है कि ये खबरें सही है और आने वाले दिनों में ये शो बंद होने वाला है। बॉलीवुड लाइफ को इस शो से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

हालांकि ये टीवी शो भले ही टीआरपी चार्ट्स में कभी बहुत ज्यादा अव्वल नहीं रहा लेकिन जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा की रोमांटिक केमिस्ट्री के चलते इस डेली सोप की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रही है। लेकिन अब आने वाले कुछ दिनों में ये टीवी शो बंद होने वाला है।

हालांकि ये टीवी शो बंद होने से पहले एक नए ट्विस्ट के साथ आपको हैरान करेगा। इस टीवी शो में भी 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' की ही तरह 6 साल का लीप लिया जाएगा। इसके बाद इस टीवी शो को भी 'सिलसिला' की तर्ज पर बंद कर दिया जाने वाला है। बता दें कि टीवी सीरियल 'सिलसिला' के भी जल्द ही बंद होने की चर्चाएं है।

EXCLUSIVE: ‘इश्कबाज’ में लीप के बाद सुरभि चंदना होंगी आउट तो इस दमदार एक्टर की होगी धमाकेदार एंट्री

हमारी एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस टीवी शो में ये लीप जल्दी ही आने वाला है। टीवी शो में दिखाए जा रहे हालिया ट्रैक में आदित्य (हर्षद चोपड़ा) को जेल होने वाली है। वहीं, जोया (जेनिफर विंगेट) और आदित्य एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। इन दोनों के अलग होने के बाद शो में 6 साल का लीप दिखाया जाएगा। इस टीवी शो से जुड़े बेहद करीबी सूत्र ने हमें जानकारी दी है कि आने वाले शुक्रवार को सीरियल में लीप ले लिया जाएगा।

लेकिन इसके बाद फैंस का दिल टूटने वाला है। क्योंकि लीप लेने के महज 1 हफ्ते बाद ही इस शो को बंद कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टीवी शो की जगह अदा खान का टीवी सीरियल 'सितारा' जगह लेने वाला है। ये खबर पढ़कर इस टीवी शो के फैंस को जरुर झटका लग सकता है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे