एक्सक्लूसिव! ‘द कपिल शर्मा शो’ के बाद ‘भाईजान’ सलमान खान इस डांस रियलिटी शो को करेंगे प्रोड्यूस, हुआ बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इस समय ‘भारत’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 9, 2019 5:07 PM IST

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इस समय ‘भारत’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। सल्लू मियां की फिल्म ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में सलमान खान भारत के किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म में सलमान खान सिर्फ कटरीना कैफ के साथ ही नहीं बल्कि दिशा पाटनी के साथ भी रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ‘भारत’ रिलीज होने से पहले इन सबने मिलकर फिल्म का खूब प्रमोशन किया था। इस फिल्म के प्रमोशन के चलते सलमान खान कई रियलिटी शो में शिरकत करते दिखाई दिए।

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘भारत’ ने जीता दर्शकों का दिल, चौथे दिन मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

वैसे आपको बता दें, ‘भारत’ रिलीज के बाद अब सलमान खान ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही सलमान खान बिग बॉस सीजन 13 भी होस्ट करते नजर आएंगे। इन सभी कामों में बिजी सलमान खान अब एक और नया काम भी करेंगे। बॉलीवुड लाइफ की एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार, सलमान खान बहुत जल्द एक नए शो को प्रोड्यूस करते दिखाई देंगे। जी हां, कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ को प्रोड्यूस करने के बाद सलमान खान डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ को भी प्रोड्यूस करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, अभी तक भले ही इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारी घोषणा नहीं हुई हो लेकिन उम्मीद की जा रही हैं कि मेकर्स जल्द इसको लेकर बड़ी घोषणा करेंगे।

‘भारत’ की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और बड़ा धमाका, सलमान खान को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे मसाला फिल्म

वैसे आपको बता दें, सलमान खान ने एक दिन पहले यानी शनिवार को एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बारे में हिंट दी थी। सलमान खान ने 3 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- ‘Something new is coming up’

बात अगर ‘भारत’ की करें तो, ये फिल्म ईद की मौके पर यानी 5 जून को रिलीज हुई थी। अली अब्बास जफर ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और नोरा फतेही जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...