टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्वेता तिवारी 10 साल छोटे एक्टर फहमान खान को डेट कर रही हैं। बता दें कि फहमान खान (Fahmaan Khan) स्टारप्लस के सुपरहिट शो 'इमली' (Imlie) में नजर आ चुके हैं, इस दौरान फहमान का नाम सुंबुल तौकीर खान संग काफी चर्चा में रहा था। लेकिन 'इमली' से पहले फहमान ने श्वेता तिवारी के साथ 'मेरे डैड की दुल्हन' सीरियल में काम किया था। इस शो में फहमान खान का रोल काफी छोटा था। वहीं अब श्वेता तिवारी संग डेटिंग की खबरों पर फहमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
श्वेता तिवारी संग डेटिंग की खबरों पर फहमान खान ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी संग डेटिंग की खबरों पर फहमान खान ने रिएक्ट किया है। फहमान खान ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह जब भी किसी शो का हिस्सा बनते हैं तो उनके खिलाफ एक रूमर शुरू हो जाता है। इसके अलावा फहमान खान ने बताया कि श्वेता तिवारी संग उनका एक स्पेशल बॉन्ड है। एक्टर ने कहा, 'मैं उन्हें गुरू कहता हूं और वो मुझे सखी कहती हैं।' फहमान खान ने खुलासा करते हुए बताया कि कोविड के दौरान वह श्वेता से मिलने उनके घर गए थे, इस दौरान उन्हें स्पॉट किया गया और तभी से दोनों के डेटिंग रूमर्स ने जोर पकड़ा था।
श्वेता तिवारी संग डेटिंग रूमर्स पर हंसते हैं फहमान खान
इंटरव्यू के दौरान फहमान खान ने खुलासा करते हुए बताया कि वह डेटिंग के रूमर्स पर श्वेता तिवारी के साथ हंसते हैं। उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में बात करने में बिल्कुल भी परेशान नहीं हुई बल्कि इस पर हम खूब हंसे थे और इसके बाद जब भी मैं किसी शो में काम करता हूं तो को-एक्ट्रेस संग मेरे लिंकअप रूमर्स की खबरें आती हैं।" बता दें कि श्वेता तिवारी उम्र में फहमान खान से 10 साल बड़ी हैं। ऐसे में फहमान और श्वेता के डेटिंग रूमर्स पर लोग खूब खिल्ली उड़ा रहे थे। हालांकि अब आखिरकार फहमान खान ने रूमर्स को केवल अफवाह बताया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates