Fahmaan Khan Reacts On Entry In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Show: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों काफी धमाका देखने को मिल रहा है। शो में अभि और अक्षु की शादी होने वाली है, जिसके कारण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद शो से अभिमन्यु और अक्षरा यानी हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की छुट्टी हो जाएगी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 20 साल के लीप के बाद शो में फहमान खान हर्षद चोपड़ा को रिप्लेस करेंगे। हालांकि अभी तक जनरेशन लीप को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। अब इसी बीच 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी एंट्री पर एक्टर फहमान खान ने चुप्पी तोड़ी है।
फहमान खान (Fahmaan Khan) ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड स्पाई से बातचीत के दौरान फहमान खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी एंट्री की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन खबरों ने कोई भी सच्चाई नहीं है क्योंकि मेकर्स और उनकी इस बारे में अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। इसके अलावा फहमान खान ने यह भी बताया कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने उनके मैनेजर को अप्रोच किया था, लेकिन उन्हें नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। क्योंकि किसी ने उनसे इस बारे में बात नहीं की।
देखें वीडियो
फहमान खान (Fahmaan Khan) ने बताया कि उनका मैनेजर उन्हें केवल वही चीजें बताता है, जो उनके लिए जरूरी हैं। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि स्टार प्लस के फेमस शो के लिए फहमान खान के साथ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को भी अप्रोच किया गया है। हालांकि तेजस्वी ने इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates