प्रणित मोरे की दिक्कतें बढ़ीं.
पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के शो '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट ने पूरे देश में गुस्से का माहौल बना दिया है. ना सिर्फ आम जनता बल्कि सेलिब्रिटीज इस मामले पर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं. प्रणित मोरे ने मामले को बढ़ता देख माफी मांग ली थी लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा प्रणित मोरे को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया है. इस तरह से स्टैंअप कॉमेडियन पर जबरदस्त कानूनी डंडा चला है. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.
'बिग बॉस 19' के एक्स कंटस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव कॉमेडी शो के दौरान एक हिमांशु जांगड़ा नाम के वेब डेवलपर ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया. इस दौरान उसने बताया कि वह एक महिला को डेट पर ले गया और 370 रुपये की बिरयानी खिलाई और इसके बदले में वह उसके साथ फिजिकल इंटिमेसी चाहता था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल होना शुरू हुआ. विवाद को बढ़ता देख प्रणित मोरे ने माफी मांगी और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. वहीं, हिमांशू जांगड़ा को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है.
प्रणित मोरे के शो दिए गए विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र साइबर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेट वायरल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर बीएनएस 2023 और आईटी एख्टर 2000 की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की गई है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद उन्हें आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया, ताकि पूरे विवाद को लेकर उनके बयान दर्ज किए जा सकें. वहीं. राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनको समन भेजा है. आरोपियों को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर सवालों के जवाब देने होंगे. प्रणित मोरे के शो में वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अश्लील बयान दिया था. इसके सेजल पवार नाम की डॉक्टर ने बहुत ही आपत्तिजनक कमेंट किया था. इस डॉक्टर का कहना था मेडिकल रिसर्च के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट देखकर उनका मजाक उड़ाते थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.