Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Gaurav Kapur ने शेयर किया शादी का पूरा एल्बम, Kritika Kamra को बताया अपनी दुनिया; सेलेब्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

Gaurav Kapur-Kritika Kamra: कृतिका कामरा संग शादी के बाद अब गौरव कपूर ने पूरा वेडिंग एल्बम फैंस के साथ शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है, वो फैंस का दिल छू रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 12, 2026 11:12 PM IST

Gaurav Kapur ने शेयर किया शादी का पूरा एल्बम, Kritika Kamra को बताया अपनी दुनिया; सेलेब्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

Gaurav Kapur-Kritika Kamra Wedding Album: पिछले काफी समय से एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और टीवी एंकर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे. हालांकि, बीते दिन यानी 11 मार्च 2026, बुधवार को कपल ने परिवार, करीबियों और कुछ दोस्तों के सामने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. वहीं अब गौरव ने शादी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की पूरी एल्बम शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिसे देखकर फैंस का दिल बागबाग हो उठा. वहीं सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Gaurav Kapur ने शेयर किया वेडिंग एल्बम

गौरव कपूर (Gaurav Kapur Post) ने शादी के एक दिन बाद यानी 12 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृतिका कामरा (Kritika Kamra) संग अपनी शादी की एल्बम शेयर करते किया. इसमें कपल के बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिले. एक फोटो में जहां दोनों कोजी होते हुए पोज दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में गौरव-कृतिका बड़े प्यार से एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. अगली तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे रोमांटिक होते दिखे, तो स्लाइड की नेस्ट पिक्चर में कृतिका अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉट करती दिखी.

Gaurav Kapur के कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

गौरव कपूर ने कृतिका कामरा (Kritika Kamra) संग अपनी ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल इसी समय हमने हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ रहने को हां कह दी थी. 11. 03.2026.' जैसे ही गौरव ने ये पोस्ट शेयर की वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई देने लगे.

सेलेब्स ने यूं लुटाया प्यार

गौरव कपूर के इस पोस्ट में कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो, ढ़ेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.' हिना खान ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई.' एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी कृतिका और गौरव को जिंदगी की नई शुरुआत की शुभकामनाएं देते हुए कमेंट में लिखा, 'बधाई प्यार और बहुत सारा प्यार हमेशा के लिए.' ऐसे ही टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक के तमाम सितारे कपल को उनकी शादी की बधाई दे रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Kapur (@gauravkaps)

आपको बता दें कि, कृतिका कामरा और गौरव कपूर पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी किसी को अपने रिश्ते की भनक भी नहीं लगने दी. हालांकि, कृतिका ने न्यू ईयर से पहले गौरव कपूर संग अपने रिश्ते को एक फोटो के जरिए कंफर्म किया था और तभी से फैंस को इनकी शादी का इंतजार था, जो 11 मार्च को जाकर खत्म हुआ. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.