Gaurav Khanna Trolled: सलमान खान का रियिलटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन खत्म हो गया है. शो को गौरव खन्ना ने जीत लिया है लेकिन अब तक इस शो का बज खत्म नहीं हुआ है. रियलिटी शो से बाहर आने के बाद भी तमाम सेलेब्स चर्चा में हैं और बीती रात दुबई में बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में फरहाना भट्ट को छोड़कर सभी ही पहुंचे थे, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच गौरव खन्ना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तान्या मित्तल का मजाक उड़ाते हैं और इसी वजह से बुरी तरह ट्रोल भी हो रहे हैं.
गौरव खन्ना ने तान्या मित्तल का उड़ाया मजाक
दुबई के इवेंट से सामने आया गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गौरव तान्या मित्तल का मजाक उड़ा रहे हैं. वह हाथ में माइक पकडे़ आगे आते हैं और फिर तान्या मित्तल का नाम लिए बिना ही जमीन पर बैठ जाते हैं और अचानक से कल्पू काका बोलते हैं. बता दें कि कल्पू काका तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के घर में मौजूद पेड़ को बोलती थी. वह उससे लंबे लंबे समय तक बैठकर बातें करती थी. गौरव खन्ना अपने वीडियो में बोलते दिख रहे हैं, 'ये किरदार घर में एक ऐसी जगह ढूंढता है.' ये बोलते हुए गौरव नीचे एक सोफे के पास बैठ जाते हैं और बोलते हैं, 'कल्पू काका...' ये सुनकर ही हर कोई हंसने लगता है. गौरव आगे बोलते हैं, 'मेरे स्टोन काका... आपको पता है मेरे घर में स्टोन बनाने की फैक्ट्री है, लेकिन ये जो कुनिका जी है मेरे इधर. इनको कुछ समझ ही नहीं आता. कहती है संस्कार नहीं है.' गौरव की बातें सुनकर हर कोई हंसने लगता है.
TRENDING NOW
ट्रोलर्स ने उड़ाईं गौरव खन्ना की धज्जियां
हालांकि, गौरव खन्ना का ये वीडियो तान्या मित्तल के फैंस को पसंद नहीं आया. एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने वीडियो देख लिखा, 'इनसिक्योर लोग... जो बाहर आकर भी तान्या का पीछा नहीं छोड़ रहे.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो दिखी तो है ना ब्रो... पूरे सीजन में कैमरा उन पर ही रहा, लेकिन तुम तो फ्री की ट्रॉफी लेकर चले गए.' इसी तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.
गौरव खन्ना ने अनुपमा शो क्यों छोड़ा?
बता दें कि गौरव खन्ना को पॉपुलैरिटी बिग बॉस 19 से पहले अनुपमा से मिल चुकी थी. इस शो में गौरव ने अनुज कपाड़िया का रोल निभाया, जिन्हें फैंस आज भी सीरियल में दिखाना चाहते हैं, लेकिन मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए गौरव खन्ना का कैरेक्टर खत्म कर दिया. हालांकि, मेकर्स ने अनुपमा में अनुज कपाड़िया की मौत नहीं दिखाई. ऐसे में वह स्टोरी की डिमांड के हिसाब से कभी भी शो में वापसी कर सकते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates