टीवी के हैंडसम हंक गौतम रोडे सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि मॉडल और होस्ट भी हैं. उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. संजय लीला भंसाली के पॉपुलर शो सरस्वती चन्द्र से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही.
जेनिफर विंगेट संग अफेयर की चर्चा
2014 में खबरें आईं कि गौतम अपनी को-एक्टर जेनिफर विंगेट को डेट कर रहे हैं. दोनों सरस्वती चन्द्र में साथ नज़र आए थे, और अकसर साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई देते थे. उस समय गौतम सिंगल थे, और जेनिफर का तलाक हो चुका था. हालांकि, दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को पब्लिकली कबूल नहीं किया.
14 साल छोटी पंखुड़ी अवस्थी से हुई मुलाकात और प्यार
2015 में शो सूर्यपुत्र कर्ण के सेट पर गौतम की मुलाकात पंखुड़ी अवस्थी से हुई. गौतम यहां कर्ण का रोल निभा रहे थे, और पंखुड़ी द्रौपदी के किरदार में थीं. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. पंखुड़ी को गौतम ने प्रपोज किया और 2018 को अलवर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई.
View this post on Instagram
टूटा-टूटते बचा रिश्ता
शादी के बाद गौतम और पंखुड़ी का रिश्ता भी उतार-चढ़ाव से गुजरा. एक टॉक शो में उन्होंने बताया था, कि उनकी कई बार ज्यादा लड़ाई हुई, यहां तक कि उन्हें लगा, कि शायद अब दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे, लेकिन बातचीत और समझदारी से उन्होंने अपने रिश्ते को संभाला और आगे बढ़े.
अब बने जुड़वां बच्चों के पापा
आज ये कपल न सिर्फ इंडस्ट्री के पावर कपल्स में गिना जाता है, बल्कि अब ये पेरेंटहुड का मजा भी ले रहे हैं. हाल ही में गौतम और पंखुड़ी जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं, और सोशल मीडिया पर दोनों की खुशियां साफ झलकती हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
