Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Corona Positive Aishwarya Sharma her co- star not Neil Bhatt: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) स्टार नील भट्ट (Neil Bhatt) को कुछ समय पहले ही कोरोना हो गया था। नील भट्ट के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। कोरोना होने के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने घर पर आइसोलेट हो गए थे। कोरोना होने के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सीरियल गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग को भी बीच में ही रोक दिया था। अब ये बात तो हर कोई जानता है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफस्क्रीन खुश दिखा चौहान परिवार, सेट पर Neil Bhatt को ऐश्वर्या शर्मा ने किया किस
कुछ समय पहले ही नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रोका हुआ है। ऐसे में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को एक दूसरे की याद आना लाजमी है। वह बात अलग है कि टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा को अपने बॉयफ्रेंड नील भट्ट की जरा भी याद नहीं सता रही है। बल्कि ऐश्वर्या शर्मा तो इस समय सीरियल गुम है किसी के प्यार में के किसी और सितारे को ही मिस करने में जुटी हुई है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत तो ऐश्वर्या शर्मा की लेटेस्ट वीडियो है। Also Read - Latest TV Twist in Top 5 TV serial: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में कोमा से बाहर आएगी नायरा, Anupamaa में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या शर्मा ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा सीरियल गुम है किसी के प्यार में की भवानी यानी किशोरी शहाणे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा के इस वीडियो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या शर्मा को किशोरी शहाणे की याद आ रही है।
वैसे किशोरी शहाणे को याद करना तो लाजमी है। सेट पर ऐश्वर्या शर्मा सबसे ज्यादा समय किशोरी शहाणे के साथ ही बिताती हैं। सीरियल गुम है किसी के प्यार की कहानी में पाखी बनकर ऐश्वर्या शर्मा, किशोरी शहाणे के हर बुरे काम में मदद जो करती है। कुछ समय पहले ही भवानी ने पाखी की मदद से विराट और सई के बीच फूट डालने की कोशिश की थी। Also Read - TV की ये 10 हसीनाएं पर्दे पर निभाती हैं सौतन का किरदार, असल जिंदगी में हैं एक-दूसरे की जिगरी यार
देखें ऐश्वर्या शर्मा की वीडियो-
इसके अलावा पाखी और भवानी मिलकर पुलकित और देवियानी की शादी को भी रोकने में लगे हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या शर्मा ने किशोरी शहाणे की कोई वीडियो शेयर की है। इससे पहले भी ऐश्वर्या शर्मा कई बार किशोरी शहाणे के साथ वीडियो शेयर कर चुकी हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...