Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह का बिगड़ा चेहरा, 'सई' की ये फोटोज देख फैंस बोले- 'क्या हो गया इसे?'

Ayesha Singh Health Condition: टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। आयशा सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा काफी बिगड़ा हुआ दिख रहा है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

By: Kavita  |  Published: May 20, 2024 8:02 AM IST

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह का बिगड़ा चेहरा, 'सई' की ये फोटोज देख फैंस बोले- 'क्या हो गया इसे?'

Ayesha Singh Health Condition: टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस किसी शो में नजर नहीं आ रहीं, तो फैंस भी एक्ट्रेस के बारे में जानने में लगे रहते हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है। आयशा सिंह की लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस का चेहरा काफी ज्यादा बिगड़ा हुआ दिख रहा है और ये फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट कर आयशा की हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं। आइए आपको पहले वो फोटोज दिखाते हैं और फिर फैंस के कमेंट्स भी दिखाते हैं, जिसमें फैंस की चिंता साफ नजर आ रही है।

आयशा सिंह ने शेयर कीं फोटोज

दरअसल, गुम है किसी के प्यार में से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ शेयर की हैं, जिसमें आयशा की बुरी हालत साफ नजर आ रही हैं। आयशा ने पहले अपनी सुंदर और हैप्पी स्माइल वाली फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। शुरुआत 3 फोटो में आयशा डीप नेक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वह अलग-अलग फैशियल एक्सप्रेशन देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आखिरी फोटो में आयशा की बुरी हालत साफ दिख रही है। एक्ट्रेस का चेहरा काफी ज्यादा सूजा हुआ है। इसकी वजह आयशा ने मधुमक्खी का काटना बताया है। आयशा ने कैप्शन में लिखा, 'हाय इंस्टा परिवार... कुछ समय के लिए एक्टिव नहीं रहने के लिए माफी चाहती हूं, क्योंकि मेरी तबीयत थोड़ा खराब हो गई है, लेकिन मैं जल्द ही सभी अपडेट के साथ ठीक होने और फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा हूं। आप सभी से विनती है कि मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें और कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें।'

देखें फोटोज

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

आयशा सिंह की ये हालत देखने के बाद फैंस तक घबरा गए हैं। ऐसे में हर कोई एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहा है। एक यूजर ने कैप्शन में पूछा, 'क्या ये कोई इनफेक्शन है।' दूसरे ने लिखा, 'आयशा दीदी... अपना ध्यान रखो।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'इनके साथ क्या हुआ?' बता दें कि आयशा सिंह गुम है किसी के प्यार में के बाद किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस का नाम नागिन 7 से जुड़ा था। हालांकि, इसकी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

टीवी जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री की खबरों के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ।