टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से लोकप्रियता बटोरने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह इन दिनों लंदन में हैं। स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो को छोड़ने के बाद से ही एक्ट्रेस खुद के साथ खूब टाइम बिता रही हैं। लंबे समय से लंदन में वेकेशन मना रहीं आयशा सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज शेयर कर रही हैं। कुछ देर पहले ही आयशा सिंह ने एक बार फिर से अपने वेकेशन की कुछ झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में साफ झलक रहा है कि 'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ने के बाद भी आयशा सिंह लाइफ के हर एक मूमेंट को कितना एन्जॉय कर रही हैं।
लंदन में आयशा सिंह ने की खूब शॉपिंग
सामने आई नई तस्वीरों में आयशा सिंह लंदन के दि ब्रिटिश म्यूजियम में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने खूब शॉपिंग भी कर डाली है। इन तस्वीरों पर आयशा सिंह के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं लोग यह जानने के लिए भी बेताब नजर आ रहे हैं कि आखिर आयशा वापस इंडिया कब आएंगी और फिर से किसी नए शो में नजर आएंगी। एक यूजर ने आयशा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट किया है, 'गुम है किसी के प्यार में' में आपको बहुत मिस करते हैं। वहीं तुषार नाम के एक शख्स ने आयशा सिंह से कमेंट में पूछा है कि 'आप लंदन से अब वापस कब आ रही हैं?'
नीचे देखें आयशा सिंह के लंदन वेकेशन की फोटोज
लीप के चलते 'गुम है किसी के प्यार में' से कटा था आयशा का पत्ता
बता दें कि टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' कुछ समय पहले ही लीप लिया गया है। इस शो में लीप लेने से पहले ही मेकर्स ने आयशा सिंह के किरदार को खत्म कर दिया था। आयशा सिंह के साथ ही साथ नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को भी मेकर्स ने टाटा-बाय बाय कर दिया। इस शो को लंबे समय से फॉलो करने वाले दर्शकों ने मेकर्स से इनकी वापसी भी डिमांड की थी। बात की जाए टीआरपी रिपोर्ट्स की तो हर हफ्ते यह शो टॉप 5 की पोजिशन में अपनी जगह बना लेता है। हालांकि आज भी नई स्टारकास्ट दर्शकों के दिलों में उतनी खास जगह नहीं बना पाई है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates