Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twist 17 February 2022: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में एक के बाद एक उतार चढ़ाव आते चले जा रहे हैं। विराट और सई की जिंदगी में चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नील भट्ट (Neil Bhatt),ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, सदानंद को गलतफहमी हो जाती है कि विराट और श्रुति अब पति पत्नी बन चुके हैं। बदला लेने के लिए सदानंद सई को किडनैप कर लेता है। Also Read - Ormax Top Tv Show: No 1 की गद्दी से लुढ़की Anupamaa, Naagin 6 को भी फैंस ने नहीं दिया भाव
सई के गायब होते ही विराट की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आप देखेंगे कि सई को बचाने के लिए विराट सदानंद से भिड़ जाएगा। इस दौरान विराट बम ब्लास्ट का शिकार हो जाएगा। सई इलाज के लिए विराट को अस्पताल लेकर जाएगी। Also Read - Today TV News: विवियन डीसेना को मिला सरप्राइज, सुधांशु पांडे की तस्वीर हुई वायरल
विराट के साथ पहुंचेगी सई
होश आने के बाद सई विराट को उसके घर लेकर जाएगी। दूसरी तरफ पाखी सई के खिलाफ अश्विनी के कान भर देगी। पाखी की वजह से अश्विनी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। अश्विनी सई को च्वहाण हाउस में आने नहीं देगी। अश्विनी सई को विराट का गुनेहगार बताएगी। इसके अलावा भवानी भी सई को जमकर जलील करेगी।
च्वहाण परिवार की नफरत का सामना करेगी सई
सारा सच सामने आने के बाद विराट का परिवार सई के खिलाफ खड़ा हो जाएगा। इस बार निनाद भी सई को नजरअंदाज करेगा। वहीं पाखी को एक बार फिर से सई के खिलाफ बात करने का मौका मिल जाएगा। घर के हालात के आगे सम्राट भी चुप रह जाएगा। कुल मिलाकर विराट के बाद अब सई परिवार के गुस्से का सामना करेगी। सई विराट की जिंदगी की नई विलेन बन जाएगी। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में चल रही नौंटंकी से ऊबे फैंस, नील भट्ट के शो को बंद करवाने के लिए छेड़ी मुहीम
देखें सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का प्रोमो-
सई के लिए परिवार से भिड़ेगा विराट
सई की बेइज्जती विराट बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। विराट दावा करेगा कि सई अब भी उसकी पत्नी है और किसी को भी उसके साथ ऐसा बर्ताव करने का हक नहीं है। ऐसे में परिवार के लोग विराट और सई के रिश्ते को ही अपनाने से इनकार कर देंगे। (इसे भी पढ़े- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twist: जिंदगी और मौत के बीच झूलेगा विराट, बम ब्लास्ट के बाद सई को लगेगा सदमा)
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।