Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 12 October 2021 Episode No 321: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई (Ayesha Singh) के एक्सीडेंट के बाद नया मोड़ आ गया है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) के बीते एपिसोड में आपने अब तक देखा कि विराट सहित पूरा चौहान परिवार सई के होश में आने के लिए प्रार्थना करता है। इतना ही नहीं भवानी सई की सलामती के लिए बाप्पा के मंदिर जाकर प्रदक्षिणा करती है। हालांकि भवानी के इस बर्ताव को देखने के बाद पत्रलेखा (Aishwarya Sharma) भी दंग रह जाती है। आज के अपकमिंग एपिसोड में सई को होश आ जाएगा और वो विराट (Neil Bhatt) से मिलने के लिए अपनी पलके झुककर इशारा करेगी।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के अपकमिंग एपिसोड में सई को होश जाएगा। विराट की मां सई के पास बैठी होती है, तभी सई को होश आता है। सम्राट और विराट की मां सई से पूछते हैं कि वो क्या ढूढ़ रही है। तभी सई ईशारों में बताएगी कि वो विराट से मिलना चाहती है। इसके बाद अश्विनी अपने बेटे विराट को सई से मिलने के कहेगी। विराट मना करता है कि मेरे मिलने से कहीं सई की तबीयत ख़राब ना हो जाए लेकिन वो बोलती है कि सई खुद विराट से मिलना चाहती है। ऐसे में सम्राट भी विराट को कहता है कि हां भाई सई तुझे मिलना चाहती है।
विराट सई से हाथ जोड़कर मांगेगा माफी
विराट सई से मिलने के लिए जाता है। विराट को देखने के बाद सई बिलख-बिलख कर सोने लगती है। वहीं विराट भी सई से अपनी गलतियों के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगेगा। सई इमोशनल हो जाती है और उसकी हार्ट बीट बढ़ने लगती है। तभी सिस्टर विराट को वहां से जाने के लिए कहती है। विराट तुरंत रूम से बाहर निकलने के लिए जाता है तभी सई विराट का हाथ पकड़ लेती है। विराट कहता है कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, यहीं बाहर बैठा हूं।
भवानी और निनाद भी अस्पताल में सई से मिलेंगे
भवानी और निनाद (Bhawani And Ninad) सई को देखने के लिए अस्पताल आएंगे। दोनों सई को देखने के बाद काफी इमोशनल हो जाते हैं। दोनों सई को बार बोलने के लिए जिद करते हैं। तभी सम्राट की मां मानसी कहती है कि कहीं ऐसा, तो नहीं है कि एक्सीडेंट की वजह से सई की आवाज चली गई है। मगर भवानी और निनाद कहते हैं कि ऐसा नहीं हो सकता है। सई की आवाज ही सई की जान है। निनाद की बार-बार सई से बोलने के लिए कहेगा लेकिन सई नहीं बोलेगी। पूरे परिवार को लग रहा है कि एक्सीडेंट की वजह से सई की आवाज चली गई है। अब सई बोल पाती है या नहीं? इस बात का पता, तो शो के आने वाले एपिसोड में ही चलेगा।