Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 31 March 2022: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में की कहानी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते एक महीने से विराट और सई का झगड़ा चल रहा है। अब तो फैंस भी विराट और सई की लड़ाई देख देखकर बोर हो चुके हैं। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, भांग के नशे में विराट अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करता है। विराट अपने भाई सम्राट के साथ डांस फ्लोर पर आग लगा देता है। दूसरी तरफ सई भी विराट के साथ समय बिताती हैं। इसी बीच विराट की बोरिंग जिंदगी में एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में आने वाले इस ट्विस्ट की वजह से विराट और सई और भी करीब आ जाएंगे। Also Read - इन 5 गलतियों के चलते Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin ने खोई TRP में नंबर 2 की पोजिशन, ओवर कॉन्फिडेंस में मारे गए मेकर्स
नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आगे आप देखेंगे, विराट और सई मिलकर अपनी दूसरी होली मनाएंगे। इस दौरान विराट अपनी सारी नाराजगी भुला देगा। नशे की हालत में विराट सई को रंग लगा देगा। हालांकि होश आने के बाद विराट को इस बात का अफसोस होगा। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo: पति का खून करके विराट की पत्नी बनेगी पाखी, शो पर जल्द लगेगा ताला?
सई को रुपए थमाएगा विराट
होली के बाद विराट अपना ट्रांसफर करवाने का फैसला करेगा। च्वहाण परिवार की मदद से सई विराट को रोकने की कोशिश करेगी। सई विराट की डॉक्टर बन जाएगी। इउलाज के दौरान सई और विराट काफी करीब आ जाएंगे। सई को अपने पास देखकर विराट के दिल में पुरानी फीलिंग जागने लग जाएगी। अपनी फीलिंग पर कंट्रोल करते हुए विराट सई को रुपए थमा देगा। विराट की ये हरकत सई का दिल तोड़ देगी।
देखें सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो- Also Read - TRP List 19th Week 2022: अनुपमा के हाथ धोकर पीछे पड़ी अक्षरा, महीनों बाद मुंह के बल गिरा 'गुम है किसी के प्यार में'
सई और विराट की जिंदगी में होगी इस शख्स की एंट्री
होली सेलिब्रेशन के तुरंत बाद टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एंट्री करने वाले हैं। सचिन श्रॉफ तन्वी ठक्कर के मंगेतर की भूमिका निभाएंगे। सचिन श्रॉफ के आने से विराट और सई की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। शिवानी बुआ की लव स्टोरी को पूरा करने के लिए सई और विराट हाथ मिलाने वाले हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।