Gurmeet Choudhary On Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपने मुश्किल दिनों से गुजर रहे हैं. अभिनेता 50 लाख के चैक बाउंस के केस की वजह से जेल में बंद हैं. जेल में अभिनेता अपना एक-एक पल गिन गिनकर काट रहे हैं और बाहर फैंस उन्हें लिए भावुक हो रहे हैं. अब तक कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं, जिसमें सबसे पहला नाम सोनू सूद हैं. अभिनेता ने राजपाल यादव को काम देने का वादा किया और अब टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी राजपाल यादव की ऐसी हालत नहीं देख पाए. उन्होंने भी अभिनेता की मदद का वादा किया है, लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से पूरी फिल्म इंडस्ट्री से भी एक रिक्वेस्ट की है.
गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव की मदद का किया ऐलान
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की स्थिति का पता चलते ही टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी तरफ से मदद की बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी अभिनेता की मदद की मांग की. गुरमीत चौधरी ने लिखा, 'इस चीज से मेरा दिल टूट रहा है कि राजपाल यादव जैसा एक सीनियर और टैलेंटेड कलाकार इतनी परेशानियों से गुजर रहा है. उन्होंने बहुत सारी मुस्कान, हंसी और कभी न भूलने वाले पल हम लोगों को दिए हैं. आज उन्हें हमारी जरूरत है और एक साथी कलाकार के साथ ही इंसान होने के नाते मैं उनकी मदद के लिए आगे आ रहा हूं. मुझसे जो बन पड़ेगा मैं वो करूंगा.'
गुरमीत चौधरी ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से की रिक्वेस्ट
इसके आगे अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और हमारी फिल्म फैटरनिटी से अनुरोध करता हूं कि एक साथ आते हैं और इंसानियत के नाते कोई सुझाव निकालते हैं. हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार अपनों को यूं ही नहीं छोड़ता.'
क्या है राजपाल यादव का मामला?
बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में एक फिल्म 'अता पता लापता' बनाई थी. इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 5 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई और राजपाल यादव पर 5 करोड़ का कर्जा हो गया. इस लोन पर करोड़ों में ब्याज भी लग गया है, जिसके चलते अब राजपाल यादव पर कर्ज का पूरा अमाउंट 9 करोड़ रुपये हो गया और राजपाल यादव ये राशि चुका नहीं पाए. इसके अलावा, राजपाल यादव के कई चैक भी बाउंस हो गए, जिसके बाद ही उन्हें जेल की सजा सुनाई गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates