Happy Birthday Mithun Chakraborty: सीरियल अनुपमा (Anupama) की काव्या अपने सास ससुर को खास पसंद नहीं करती। काव्या तो आए दिन बा और बापूजी की बेइज्जती करती रहती है। इतना ही नहीं काव्या कभी भी अपने सास ससुर का कहना नहीं मानती। हालांकि असल जिंदगी में काव्या ऐसी नहीं है। काव्या यानी मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) अपने ससुर को बहुत मानती हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि मदालसा शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे की पत्नी हैं। इस हिसाब से मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा के ससुर हुए। Also Read - Anupama समेत इन 9 शोज की स्टोरीलाइन में घपला करना चाहते हैं फैंस, मेकर्स के आगे चला रहे हैं अपना दिमाग
कई बार मदालसा शर्मा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो मिथुन चक्रवर्ती से इंस्पिरेशन लेना पसंद करती हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मदालसा शर्मा जमाने के सामने मिथुन चक्रवर्ती की किन 3 आदतों का जिक्र करती हैं। इन आदतों की वजह से मदालसा शर्मा अपने ससुर को बहुत मानने लगी हैं।
मिथुन चक्रवर्ती की इन 3 आदतों की कायल हैं मदालसा शर्मा
एक इंटरव्यू के दौरान मदालसा शर्मा ने खुलासा किया था कि मिथुन चक्रवर्ती बहुत ही विनम्र किस्म के इंसान हैं। मिथुन चक्रवर्ती अपने परिवार की हर छोटी से छोटी चीज का ख्याल रखते हैं। मदालसा शर्मा का मानना है कि उनसे ससुर एक रियलिस्टिक पर्सन हैं। मिथुन चक्रवर्ती कोई भी बात घुमाफिराकर बोलना पसंद नहीं करते। जो भी कहना होता है मिथुन चक्रवर्ती साफ साफ बोल देते हैं। मदालसा शर्मा तो ये भी दावा कर चुकी हैं कि मिथुन चक्रवर्ती एक शानदार कुक हैं। खाना बनाने के मामले में कोई भी मिथुन चक्रवर्ती को नहीं पछाड़ सकता। Also Read - Anupama Spoiler: किंजल का ससुर बनकर बुरा फंसेगा अनुज, बुढ़ापे में झाड़ू पोछा लगाएंगे बापूजी
देखें मदालसा शर्मा की तस्वीरें-
खुद को लकी मानती हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहूरानी
मिथुन चक्रवर्ती के घर में शादी करने के बाद मदालसा शर्मा कई बार अपने ससुराल के बारे में बयान दे चुकी हैं। इस दौरान मदालसा शर्मा ने बताया था कि वो खुद को भाग्यशादी समझती हैं जो कि उनको मिथुन चक्रवर्ती जैसे ससुर मिले। बता दें मदालसा शर्मा बॉलीवुड अदाकारा शीला शर्मा की बेटी हैं। आज मदालसा शर्मा को लोग काव्या के नाम से जानते हैं। Also Read - Anupamaa 7 Upcoming twists: वनराज के सामने जहर उगलेगी बा, अधूरी रह जाएगी किंजल की गोद भराई?
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।