हिना खान और हेली शाह ने खोली बॉलीवुड की काली करतूतें तो खिलाफ हो गए यह TV एक्टर, बोले- ऐसा कुछ नहीं है

हिना खान और हेली शाह ने कांस 2022 में हुए भेदभाव पर चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ ही दोनों ने बॉलीवुड द्वारा किये गए भेदभाव की भी पोल-पट्टी खोली। उनके इन बयानों पर अब टीवी एक्टर अमर उपाध्याय का रिएक्शन आया है।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: May 27, 2022 10:34 AM IST

Amar Upadhyay Reaction On Bollywood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान और हेली शाह ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। टीवी की दोनों हसीनाओं ने न केवल कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपना जलवा दिखाया, बल्कि देश का नाम भी खूब रोशन किया। हालांकि वहां उन्हें बॉलीवुड वालों की काली करतूतों का सामना करना पड़ा था। दोनों ही बॉलीवुड वालों के भेदभाव के शिकार हुईं थीं, क्योंकि जहां हिना खान (Hina Khan) को इंडियन पवेलियन में एंट्री नहीं मिली तो वहीं हेली शाह (Helly Shah) के डिजाइनर ने ऐन मौके पर उनका साथ छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने इन बातों को मीडिया के सामने भी बयां किया था। उनकी इन बातों पर अब एक्टर अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) का रिएक्शन आया है। उन्होंने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में अपना एक्सपीरियंस साझा किया है।


अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) ने हिना खान और हेली शाह की बातों पर कहा कि बॉलीवुड में भेदभाव जैसी कोई चीज नहीं है। हालांकि सबका अपना-अपना नजरिया है। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "सबका अपना नजरिया है। मेरा नजरिया मेरे अनुभवों पर आधारित है, जो कि काफी शानदार रहा ह। मैंने कई फिल्मों को करने से मना किया है, लेकिन भूल-भुलैया सबसे बेस्ट रही है। मैं ऑरिजिनल फिल्म का फैन हूं और 14 साल बाद भी वो फिल्म लोगों की याद में ताजा है।"

अमर उपाध्याय ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "टीवी की तुलना में बॉलीवुड की याद्दाश्त ज्यादा अच्छी है। अनीस बाजमी ने मुझे उसी किरदार में प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्होंने मुझसे वादा किया था। अगर कोई मेरा रोल काटता तो मुझे जाहिर तौर पर शिकात होती। अगर मेरे टीवी के साथियों को कोई परेशानी हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने कभी भी बुरा अनुभव नहीं किया है। मैंने अब तक 20 फिल्में की हैं, तो मैं इस एलिटिज्म और भेदभाव पर कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।"