Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

संस्कारी नहीं हैं Hina Khan? सास ने सबके सामने TV पर खोली बहू की पोल, कहा- 'अक्षरा जैसी...'

Pati Patni Aur Panga से लंबे समय के बाद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की है. इसी बीच शो का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें हिना खान की सास अपनी बहू की पोल खोलती नजर आ रही हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: September 1, 2025 3:54 PM IST

संस्कारी नहीं हैं Hina Khan? सास ने सबके सामने TV पर खोली बहू की पोल, कहा- 'अक्षरा जैसी...'

Hina Khan Exposed On TV: घर-घर में अक्षरा के किरदार से अपनी खास पहचान बनाने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) लंबे समय के बाद रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) से एक बार फिर से वापसी की है. इस शो में वह अपने पति रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ दर्शकों को फुलऑन एंटरटेनमेंट कर रही हैं, लेकिन शो में ड्रामा और फन कई गुना उस वक्त बढ़ गया जब हालिया एपिसोड में हिना खान की सास लता जायसवाल की एंट्री हुई. 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) की कुछ क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें एक क्लिप में एक्ट्रेस की सास टीवी पर अपनी बहू (Hina Khan News) की पोल खोलती नजर आ रही हैं.

'उतनी संस्कारी नहीं है...'

दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में हिना खान (Hina Khan) की सास और रॉकी जायसवाल की मां पहुंची थीं, जहां दूसरी सासें अपनी बहुओं की तारीफ करती दिखीं, वहीं हिना की सास टीवी पर सबके सामने अपनी बहू की बुराई करती नजर आईं. वायरल हो रही क्लिप में एक्ट्रेस की सास कहती हैं कि, ' जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) चल रहा था, तब मैं हिना को देखती थी यह जो भी एक्टिंग करती थी, जो भी इसका रोल था. मैं इसको रोज देखती थी और कहती थी कि हे ईश्वर मुझे ऐसी ही बहू दे दो. बहू तो वैसी मिल गई पर उतनी संस्कारी नहीं है, लेकिन यह जान है हमारी.'

सास का खुलासा सुन कैसा था हिना का रिएक्शन?

जैसे ही हिना खान की सास यह कहती हैं, वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट हिना और रॉकी की टांग खिंचाई करने लगते हैं. वहीं शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, आंटी के कहने का मतलब यह है कि सीरियल में जितनी संस्कारी दिख रही थी, उतनी संस्कारी नहीं है, है ना? इस पर रॉकी मां ने भी हां में सिर हिलाया. हालांकि, इस दौरान हिना खान अपने दिल पर हाथ रखे दिखाई दीं. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट की हंसी नहीं रुक रही थी. उनका यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अक्षरा के किरदार से बनाई पहचान

आपको बता दें कि, साल 2009 में शुरू हुआ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना खान को घर-घर में पहचान मिली थी, इस शो में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाकर हर किसी के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली. इतना ही नहीं यह भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक हैं, जो आज भी स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.