Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Hina Khan: अपने ससुराल में जमकर हुक्म चला रहीं हिना खान! पति के घर में मिला राजसी ट्रीटमेंट, बोलीं- 'मैं यहां रानी...'

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है. अब हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो अपने ससुराल के प्यार और सपोर्ट को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: June 29, 2025 7:41 PM IST

Hina Khan: अपने ससुराल में जमकर हुक्म चला रहीं हिना खान! पति के घर में मिला राजसी ट्रीटमेंट, बोलीं- 'मैं यहां रानी...'

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है. अब हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो अपने ससुराल के प्यार और सपोर्ट को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं.

हिना का ससुराल वाला स्वैग!

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो 'Expectation Vs Reality' कॉन्सेप्ट पर बना है. इस वीडियो की शुरुआत में हम देख सकते हैं, कि कैसे हिना खान टिपिकल बहू के अवतार में नजर आ रहीं हैं, जो अपने ससुराल वालों को खाना परोस रही हैं. इस सीन को उन्होंने 'Expectation' यानी उम्मीद बताया. लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब अगले सीन में हिना डाइनिंग टेबल पर रानी स्टाइल में बैठी होती हैं, और सारे ससुराल वाले उन्हें खाना परोसते हैं. इस रियल सीन को उन्होंने 'Reality' बताया. वीडियो में हिना का स्वैग और कॉन्फिडेंस देखने लायक है.

'मुझे राजकुमारी की तरह...'

इस वीडियो के साथ हिना ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, 'मेरे ससुराल वाले हमेशा से मेरा ख्याल रखते हैं, सिर्फ ऑफिशियल मैरिज के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले भी. वो मुझे किसी राजकुमारी की तरह फील कराते हैं.' उन्होंने आगे कहा कि उनके ससुराल वालों में से कई कैमरे के सामने आने में हिचकते हैं, लेकिन इस वीडियो के लिए उन्होंने खुशी-खुशी साथ दिया ताकि हिना खुश हो सके.

फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट

वीडियो के अंत में हिना ने लिखा, 'इस वीडियो के सारे पात्र काल्पनिक हैं', और इसके साथ लाफिंग इमोजी भी डाली. पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने लाफिंग इमोजी शेयर किया तो वहीं एक फैन ने लिखा, 'ये है अक्षरा बनाम कोमोलिका!' ऐसी ही मनोरंजन न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ.