Hunarbaaz Desh Ki Shaan Winner: कलर्स चैनल के टैलेंट शो 'हुनरबाज देश की शान 2022' दर्शकों को अलविदा कह चुका है। बीती रात 'हुनरबाज देश की शान 2022' के फिनाले का आयोजन कि गया। 'हुनरबाज देश की शान 2022' के फिनाले में आकाश सिंह ने ट्रॉफी जीत ली है। इनाम के तौर पर आकाश सिंह को शो की ट्रॉफी और 15 लाख रुपए का चेक दिया गया है। बिहार के रहने वाले आकाश सिंह ने अनिर्बान, यो हाइनेस, संचिता और सुब्रतम जैसे लोगों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। 'हुनरबाज देश की शान 2022' के फिनाले में आकाश सिंह की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया था।
आकाश सिंह की परफॉर्मेंस देखकर शो के जज भी हैरत में पड़ गए। आकाश सिंह ने अपने टैलेंट के दमपर सभी कंटेस्टेंट्स को धूल चटा दी है। विनर की घोषणा होने के बाद से ही आकाश सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग 'हुनरबाज देश की शान 2022' को विनर को सलाम कर रहे हैं। बीती रात से ही लोग आकाश सिंह को जीत की बधाई दे रहे हैं।
आर्थिक तंगी होने के बाद भी आकाश सिंह ने कभी हार नहीं मानी। शो में बात करते हुए आकाश सिंह ने बताया था कि वो कितनी मुश्किलों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आकाश सिंह केवल डेढ़ हजार रूपये लेकर मुंबई आए थे। आकाश सिंह अपने सपनों की उड़ान भरना चाहते थे। आकाश सिंह का ये सफर आसान नहीं था। खुद को निखारने के लिए आकाश सिंह घंटों पार्क में प्रैक्टिस किया करते थे। हालांकि आकाश सिंह कभी निराश नहीं हुए। आखिरकार आकाश सिंह ने चंद हफ्तों में लोगों का दिल जीत ही लिया।
देखें आकाश सिंह की तस्वीरें-
'हुनरबाज देश की शान 2022' के ऑडिशन में आकाश सिंह ने जजेस का दिल जीत लिया था। अपनी परफॉर्मेंस के दमपर आकाश सिंह ने 'हुनरबाज देश की शान 2022' के मंच पर एंट्री मारी। ऑडिशन के दौरान शायद परिणीति चोपड़ा समझ गई थीं कि आकाश सिंह में विनर बनने की क्वालिटी है। तभी तो परिणीति चोपड़ा ने उस समय आकाश सिंह से कहा था कि उनको अब आगे बढ़ना ही होगा। पीछे मुडकर देखने का समय जा चुका है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।