Also Read
Imlie 12 April Spoiler: मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा स्टारर सीरियल इमली दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। सीरियल में इमली के रोल में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) नजर आ रही हैं और करण वोहरा (Karan Vohra) अथर्व बनकर छाए हुए हैं। इन दिनों सीरियल की कहानी में चीनी और धैर्य मिलकर राणा परिवार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि चीनी की एक चाल से अथर्व का कॉन्सर्ट खराब हो जाता है और उसके फैंस घर तक आकर हंगामा मचाते हैं। दूसरी तरफ चीनी और धैर्य वहीं पर खडे़ रहकर सब कुछ देखते हैं। लेकिन कहानी में ये तमाशा यही खत्म होगा। अपकमिंग एपिसोड में भी काफी कुछ देखने के लिए मिलेगा।
'इमली' (Imlie) के बीते सीजन में देखने के लिए मिला था कि अथर्व के फैंस को शांत करवाने के लिए इमली बोलती है कि वह लोग घर के बाहर ही कॉन्सर्ट करेंगे। लेकिन चीनी की एक चाल और इमली का यह आइडिया भी खराब हो जाता है। अपकमिंग एपिसोज में देखने के लिए मिलेगा कि फैंस की भीड़ में से कुछ लोग आगे आते हैं और बोलते हैं कि कॉन्सर्ट के पैसे लेकर अथर्व घर के बाहर गाना गाएगा और फिर एक-एक करके फैंस अथर्व पर पत्थरबाजी करने लगते हैं। इस मामले को शांत करवाने पुलिस को आगे आना होता है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अथर्व अपनी ऐसी हालत देखकर हैरान रह जाता है। वह सब पुरानी चीजें याद करता है कि कैसे उसका करियर ऊपर जा रहा था। वहीं, वह इस पूरे हंगामे की वजह इमली को मानता है और उस पर सारा गुस्सा निकाल देता है। वह इमली से बोलता है कि अगर उससे सारे काम नहीं हो सकते तो वह मना कर सकती है। लेकिन वह अंहकार में आकर सारे काम हाथ में लेती है। इस मौके पर दूर खडे़ चीनी और धैर्य खुश होते हैं। धैर्य की आंखें नम हो जाती हैं और वह अपने पुराने दिनों को याद करता है।
इमली में आगे देखने अगले दिन सुबह-सुबह भी राणा हाउस में हंगामा होगा। सुबह उठने के बाद अथर्व के मन में आता है कि वह इमली से माफी मांगे। लेकिन तभी घर में न्यूज पैपर पर छपी एक हेंडलाइन से हंगामा हो जाता है। इस पर अथर्व पर हुई पत्थरबाजी की बात छपी होती है, जिस वजह से घर के सभी लोग इमली पर भड़क जाते हैं और फिर इमली सीधा भास्कर टाइम्स के मैनेजर के पास पहुंच जाती है।