Also Read
Imlie 14 April Spoiler: स्टार प्लस का शानदार टीवी सीरियल 'इमली' में इन दिनों काफी सारा मसाला देखने के लिए मिल रहा है। मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) स्टारर इस सीरियल में हर कोई इमली और अथर्व को अलग करने में लगा हुआ है। एक तरफ घर में आकाशा और किया मिलकर इमली के खिलाफ चाल चलते हैं। तो अब चीनी और धैर्य भी हाथ मिला चुके हैं और दोनों मिलकर राणा परिवार को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अथर्व का करियर खतरे में आ गया है और चीनी के साथ उसकी लड़ाइयां भी शुरू हो गई हैं। अपकमिंग एपिसोड में भी अथर्व और इमली के बीच हंगामा होगा। यह सब धैर्य की एक चाल से होगा।
टीवी सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि राणा हाउस में एक डिलीवरी बॉय रुद्र की दवाइयां लेकर आता है। लेकिन दवाइयां एक्सपायरी डेट की होती हैं और अथर्व इस गलती का ठिकरा भी इमली के सिर पर फोड़ देता है। वह इमली पर आरोप लगाता है कि वह रुद्र राणा को पिता नहीं मानती है और इसी वजह से इतनी बड़ी गलती कर बैठी। इस दौरान इमली और अथर्व के बीच काफी बहस होती है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इमली और अथर्व की लड़ाई में आकाश आग में घी डालने का काम करेगा और इसी वजह से दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती जाएगी। हालांकि, आकाश और किया को थोड़ी देर बाद यह अंदाजा हो जाता है कि यह सब कुछ किसी तीसरे दुश्मन ने किया है। इमली भी सच्चाई का पता लगाने बाहर निकल जाती है। वहीं, एक रेस्टोरेंट में धैर्य और चीनी बैठे होते हैं। वे दोनों अब आगे की प्लानिंग के बारे में सोचते हैं।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सीरियल 'इमली' के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि धैर्य अपनी नई चाल चलते हुए रुद्र राणा को आइडिया देता है कि वह इमली और अथर्व को लंच या फिर डिनर पर भेजे। इसके बाद घप के सभी लोग दोनों को साथ में बाहर जाने के लिए मनाने लग जाते हैं। अब कहानी में धांसू ट्विस्ट आएगा। इलमी औ अथर्व लंच के लिए बाहर जाएंगे, यहां पर अथर्व का कार्ड से पैमेंट नहीं कर पाएगा, जिस वजह से वह भड़क जाता है।