Imlie 15 March Spoiler: अथर्व-इमली की खुशहाल जिंदगी में आएगा कोई नया खतरा, बीच सड़क परिवार पर होगा हमला

Imlie 15 March twist: टीवी सीरियल इमली में एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। कहानी में इमली और अथर्व की लाइफ ट्रेक पर आ गई है। लेकिन अब दोनों की जिंदगी में नया खतरा आएगा और इसकी दस्तक अपकमिंग एपिसोड में होगी।

WrittenBy
By: Kavita | Published: March 15, 2023 12:37 PM IST

Imlie 15 March written Update: स्टार प्लस के टीवी सीरियल्स टीआरपी की लिस्ट में धमाल मचाते हैं, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है से लेकर अनुपमा का नाम शामिल है। सीरियल 'इमली' ने भी कम समय के अंदर फैंस के बीच अपनी खास जगह बना ली है। इस सीरियल को मजेदार बनाए रखने के लिए मेकर्स भी कहानी में तड़का लगाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सीरियल की कहानी में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty), सीरत कपूर और करण वोहरा (Karan Vohra) लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कहानी में इमली और अथर्व की जिंदगी से चीनी जा चुकी है। दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब सबकी लाइफ ठीक चल रही है। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड का हाल बताते हैं।

इमली का साथ देने का वाद करेगी अथर्व

सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा इमली अपने पति अथर्व और परिवार के साथ पगडंडियां गांव आई हुई है और यहां पर अथर्व इमली से ढेर सारे वादे करेगा। वह अपनी प्यारी वाइफ से कहेगा कि तुम्हें लाइफ में जो भी करना है, वो करो। इन दोनों को यूं साथ देखकर दद्दा (नाना जी) खुश होते हैं और भगवान से दुआ करते हैं कि दोनों की लाइफ में सब ठीक हो। लेकिन तभी सीरियल में मंदिर का दीए की लौ अशांत हो जाती है, जो कहानी में खतरे का संदेश है।

सबको खाना बनाकर खिलाएंगे घर के आदमी

कहानी में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अथर्व पहले सबको अपना गाना सुनाता है, जिसे सुनकर घर के बाहर आ जाते हैं और फिर घर के सभी आदमी गांव के चुल्हे पर खाना बनाते हैं, जिसे सबसे पहले टेस्ट इमली टेस्ट करती है। हालांकि, खाना बनाने में इमली सबकी मदद करती है। इस मजाक मस्ती के बाद सभी लोग पगडंडियां गांव से निकल जाते हैं।

देखें वीडियो

परिवार पर होगा गुंडो का हमला

सीरियल 'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इमली और अथर्व के परिवार पर रास्ते में गुंडे हमला कर देते हैं और उनसे सारी कीमती चीज मांगते हैं। लेकिन जब बात इमली के मंगलसूत्र की आती है तो वह देने से मना कर देती है, जिसके बाद अथर्व और गुंडों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। इसी वजह से वो सभी गुंडे और ज्यादा भड़क जाते हैं। लेकिन लोग मिलकर गुंडो को मजा चखा देते हैं। इस दौरान इनमें से कोई एक धैर्य का नाम लेकर बताता है कि उन्होंने ही सब गुंडो को भेजा है।