Imlie 18 April Spoiler: इमली के सामने खुलेगा धैर्य-रुद्र के रिश्ते का सच, अथर्व के खिलाफ जाकर उठाएगी बड़ा कदम

Imlie 18 April Spoiler: टीवी सीरियल इमली के अपकमिंग एपिसोड में धांसू ट्विस्ट आएगा। इमली के सामने धैर्य और रुद्र राणा का सच खुल जाएगा। लेकिन यह होगा कैसा? आइए आपको अपकमिंग एपिसोड का हाल बताते हैं।

WrittenBy
By: Kavita | Published: April 18, 2023 1:34 PM IST

Imlie 18 April Spoiler: स्टार प्लस का शानदार सीरियल 'इमली' फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल ने सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान को स्टार बनाया। लेकिन अब कहानी इमली और अथर्व की जिंदगी पर चल रही है। यह किरदार मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) निभा रहे हैं। लेकिन कहानी में तड़का लगाने का काम जोहैब सिद्दीकी और सूरत कपूर कर रहे हैं, जो धैर्य और चीनी का किरदार निभा रहे हैं। सीरियल में धैर्य की एंट्री राणा परिवार को बर्बाद करने के लिए हुई है और चीनी ने उससे हाथ मिला लिया है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि इमली को चीनी के बारे में पता चल गया है। लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड में एक और बड़ा बवाल होगा।

चीनी तक पहुंचेगा अथर्व

सीरियल इमली (Imlie) के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि इमली चीनी का पीछा करते करते उसके घर पहुंच जाती है और दूसरी तरफ अथर्व भी इमली को फोन मिलाता है। अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अब अथर्व भी चीनी के घर तक पहुंच जाएगा। यहां पर वह बार-बार चीनी से पूछता है कि इमली कहां पर है। लेकिन चीनी कुछ नहीं बोलती। हालांकि, कुछ देर बात ही वह अथर्व के मन में इमली के लिए जहर घोलने के इरादे से बोल पड़ती है कि वह धैर्य के साथ है। यह बात सुनकर आकाश और किया को भी मौका मिल जाता है और वह भी कुछ न कुछ बोलने लगते हैं।

देखें प्रोमो

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

इमली के सामने आएगा धैर्य का सच

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि धैर्य की मां खुद को रसोई में बंद कर लेती है और रुद्र राणा के लिए माल पुआ बनाने की कोशिश करती। वहीं, बाहर धैर्य दरवाजा खोलने की कोशिश करता है और फिर वह खिड़की तोड़ने की कोशिश करता है। तभी वहां पर इमली भी पहुंच जाती है। इस दौरान इमली जल्दी से किचन में जाकर धैर्य की मां को बचाती है और तब उन्हें पता चलता है कि धैर्य रुद्र राणा का ही बेटा है। इस दौरान धैर्य इमली को कई पुरानी फोटोज दिखाता है।

अथर्व से सच छिपाएगी इमली?

'इमली' की कहानी में एक धांसू ट्विस्ट आने वाला है। इमली अथर्व को फोन पर इस बारे में कुछ नहीं बताती। लेकिन वह फैसला लेती है कि वह घर जाकर सब कुछ अपने पति को बता देगी। लेकिन कई सीरियल की कहानी के मुताबिक, वह ऐसा भी नहीं कर पाएगी। बल्कि इमली धैर्य को राणा हाउस में ले जाएगी।