Also Read
Imlie 19 April Spoiler: मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा स्टारर सीरियल 'इमली' दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में पहले सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान समेत कई कलाकार नजर आए। लेकिन 20 साल के लीप के बाद स्टार कास्ट के साथ-साथ कहानी भी बदल गई है। अब सीरियल में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) इमली की बेटी 'इमली' और करण वोहरा (Karan Vohra) 'अथर्व' का रोल निभा रहे हैं। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि इमली को धैर्य का सच पता चल गया है और यह सब जानकर उसे झटका लगता है। लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड में इमली धैर्य के साथ एक डील करेगी।
सीरियल 'इमली' के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि इमली धैर्य को समझाने की कोशिश करेगी कि जो उसके साथ हुआ उसमें अथर्व की कोई गलती नहीं है। लेकिन वह मानता नहीं और राणा परिवार को जमकर कोसता है। यह सब बातें धैर्य की मां सुन लेती हैं और फिर वह अपने बेटे को कसकर चांटा लगाती है। हालांकि, इस मौके पर इमली धैर्य का साथ देने का फैसला करती है और वह धैर्य से वादा करती है कि वह उसे राणा परिवार में जगह दिलाएगी।
दूसरी तरफ राणा परिवार में सभी लोग अथर्व को इमली के लिए उसके प्यार का अहसास दिलाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान घर में काफी खुशी का माहौल होगा क्योंकि अथर्व मान लेगा कि वह इमली से प्यार करता है। अच्छी बात यह है कि अथर्व आज ही इमली से अपने प्यार का इजहार करने का फैसला लेता है और इसी वजह से घर में एक पार्टी रखी जाती है। इस पार्टी में ही अथर्व इमली से अपने दिल की बात करने का फैसला लेता है।
View this post on Instagram
'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि चीनी को पता चल जाएगा कि इमली ने धैर्य का साथ देने का फैसला लिया है और इसी वजह से चीनी धैर्य के कान भरती है और बताती है कि आज अथर्व इमली को प्रोपेज कर रहा है फिर इमली हमेशा उसकी बात मानेगी। यह बात सुनकर धैर्य भड़क जाता है और राणा परिवार को खुद सब कुछ बताने पहुंच जाता है। जब वह यहां पहुंचता है तो देखता है कि अथर्व इमली से अपने दिल की बात करने ही वाला होता है। लेकिन वह ऐसा होने नहीं देता। धैर्य किसी तरह इमली को साइड बुलवाएगा और फिर उसे बताएगा कि आज वह खुद सबको सच बताने जा रहा है।