Also Read
Imlie 24 March Spoiler: मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा स्टारर टीवी सीरियल 'इमली' दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) 'इमली' का किरदार निभा रही हैं और करण 'अथर्व' बनकर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सीरियल में इमली और अथर्व की पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों शादी के बाद पति-पत्नी की तरह रहने लगे हैं लेकिन कहानी में धैर्य की एंट्री ने सब कुछ बिगाड़ दिया है। सीरियल में आकाश ने कंपनी में जबरदस्त गड़बड़ी कर रखी है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अथर्व अपने पिता रुद्र राणा को बता देता है कि कंपनी का ये कॉन्ट्रैक्ट इमली की मदद से मिला है और यह सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। अब सीरियल में एक बड़ा धमाका होने वाला है।
टीवी सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि रुद्र राणा पार्टी में धैर्य की काफी तारीफ करते हैं और वह उसे यह भी बताते हैं कि वह जल्द ही पार्टी में नए बॉस का एलान करने वाले हैं। रुद्र राणा की यह बात सुनकर धैर्य को लगता है कि वह पार्टी में उसका ही नाम लेने वाले हैं, जिस वजह से धैर्य खुश हो जाता है। लेकिन रुद्र राणा हर किसी को झटका देते हुए कंपनी का मैनेजर इमली को बना देते हैं। यह बात धैर्य को बिल्कुल पसंद नहीं आती। लेकिन अथर्व काफी खुश होता है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सीरियल में इमली भास्कर टाइम्स में जॉब भी करती है और बीते दिनों उसने एक स्टिंग ऑपेशन किया था, जिसमें ट्रांसपोर्ट कंपनियों में धांधली की बात सामने आई है। इसमें रुद्र राणा की कंपनी का नाम भी शामिल है। ऐसे में कहानी में दिखाया जाएगा कि इमली कंपनी की मैनेजर होने बाद भी अपने स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ी रहेगी और कंपनी में जासूसी करेगी।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
इमली के खिलाफ होंगे वर्कर
सीरियल 'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अथर्व को यह बात पता चल जाएगी कि इमली कंपनी में स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम देने वाली है। लेकिन वह इस बात का बुरा नहीं मानता। बल्कि उसका साथ देता है। दूसरी तरफ जैसे ही कंपनी में इमली मैनेजर के रूप में एंट्री लेगी, तो पीठ पीछे लोग उसकी बुरानी करने लगेंगे। कई लोग यह सवाल उठाएंगे कि क्या वह कंपनी का काम संभाल पाएगी।