Also Read
Imlie 25 April Written Update: टीवी सीरियल 'इमली' को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) स्टारर इस सीरियल में रोजाना एक नया ट्विस्ट आता है। फैंस के लिए इमली और अथर्व को एक कर दिया गया है लेकिन कहानी को मजेदार बनाए रखने के लिए सीरियल में धैर्य की एंट्री हुई, जो रुद्र राणा का नाजायज बेटा निकला है। सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि धैर्य के बारे में राणा परिवार में सबको पता चल गया है और अथर्व भी इमली से नाराज है। लेकिन कहानी में अब नया ट्विस्ट आएगा।
सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि रुद्र राणा बार-बार अपनी पत्नी देविका से अपनी गलती से माफी मांगेगा। लेकिन देविका अपने पति को माफ करने से मना कर देती है। इस दौरान देविका उसे साफ कहती है कि वह उसे माफ नहीं कर सकती। लेकिन रुद्र राणा अपने पत्नी को सारी स्थिति समझाता कि जब उसे पता चला कि अथर्व होने वाला है तो उसने कलावती से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। ये बात सुनकर देविका शांत हो जाती है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि कलावति राणा परिवार के सभी लोगों से माफी मागती है कि उसकी वजह से सब कुछ खराब हो गया। इस दौरान अथर्व की बुआ उससे कहती है, 'अगर मेरे भाई ने गलती की है तो शादीशुदा आदमी के साथ तुमने भी रिश्ता जोड़ा है।' यह बात सुनकर धैर्य भड़क जाता है। इसी दौरान देविका अपने रूप से बाहर आती है और इमली से कहती है, 'आज जो भी हुआ है सब तुम्हारी वजह से हुआ है। जब रुद्र जी धैर्य और उसकी मां को यहां से भेज रहे थे तो तुमने क्यों उन्हें रोका। तुम मेरा घर तोड़ना चाहती थी या उस औरत को मेरी जगह देना चाहती थी।' ये बात सुनकर इमली टूट जाती है।
View this post on Instagram
सीरियल 'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इस पूरे तमाशे के बीच देविका की हालत बिगड़ जाएगी, जिस वजह से उसे उन्हें अस्पताल में एडमिड करना होगा। यहां पर अथर्व का गुस्सा इमली पर फूटेगा। यह इमली को अस्पताल से जाने की बात बोल देगा।