Also Read
Imlie 26 April Spoiler: टीवी सीरियल 'इमली' में इन दिनों खूब सारे ड्रामे देखने के मिल रहे हैं। मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) स्टारर इस कहानी में जब से धैर्य की एंट्री हुई है, तब से ही रोज नया तमाशा देखने के लिए मिल रहा है और अब तक राणा परिवार के सामने धैर्य का सच भी आ गया है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला कि धैर्य का सच जानकर अथर्व की मां देविका की तबीयत बिगड़ जाती है, जिस वजह से उसे अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ता है। अथर्व और रुद्र राणा इस पूरे तमाशे का जिम्मेवार इमली को मानते हैं। लेकिन अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।
'इमली' के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि देविका को अस्पताल में होश आ जाता है और फिर सबसे पहले अपनी पत्नी से रुद्र राणा से मिलते हैं। इस दौरान रुद्र राणा अपनी पत्नी से कहते हैं कि वह धैर्य को उसका हक देना चाहते हैं। देविका इसके लिए मान जाती है लेकिन कहती है कि वह आकाश और अथर्व का हक किसी को नहीं छीनने देगी।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
'इमली' के आज के एपिसोड में कुछ हफ्तों का लीप दिखाया जाएगा, जिसके साथ ही देविका अस्पताल से घर लौट आएगी। उसके साथ कलावती और धैर्य भी साथ आएंगे। इस वजह से अर्थव भड़क जाता है और घर छोड़ने की धमकी देता है। इस दौरान वह इमली से भी पूछता है कि क्या वह उसके साथ चल रही है लेकिन इमली अपने पति के साथ जाने से मना कर देती है और फिर अथर्व अकेला निकल जाता है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अथर्व घर छोड़कर चला जाएगा। तभी इमली को चक्कर आ जाते हैं और वह जमीन पर गिर जाती है। कहानी में आगे जब डॉक्टर इमली का इलाज करने आएगा, तब घरवालों को पता चलेगा कि वह प्रेग्नेंट है। ऐसे में हर कोई अथर्व को फोन करके यह बात बताने की कोशिश करता है। लेकिन वह फोन नहीं उठाता। इमली का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अथर्व चीनी के साथ नजर आ रहा है। अब सवाल है कि क्या अथर्व और चीनी अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगे।