Also Read
Imlie 27 April Written Update: टीवी सीरियल 'इमली' में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। सीरियल में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) लीड रोल अथर्व और इमली के बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को दिलों पर राज करती हैं, तो वहीं चीनी के रूप में सीरत कपूर का किरदार भी शानदार है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि इमली प्रेग्नेंट है और यह बात जानकर राणा परिवार में जश्न का माहौल है। हालांकि, अथर्व घर से नाराज होकर गया है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड एक नया ट्विस्ट आएगा। अथर्व की मौत हो जाएगी।
टीवी सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि इमली अथर्व से शाम पांच बज मिलने के लिए जाएगी। इस दौरान वह अथर्व को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देने के लिए काफी एक्साइटेड होती है। हालांकि, इमली से मिलने से पहले ही अथर्व का एक्सीडेंट हो जाएगा। इमली की आंखों के सामने एक ट्रक अथर्व की कार को टक्कर मार देगा, जिससे अथर्व की गाड़ी खाई में गिर जाएगी और कार में ब्लास्ट हो जाएगा। यह देखकर इमली वहीं बेहोश हो जाती है। घर के सभी लोग भी मौके पर पहुंच जाते हैं।
देखें प्रोमो
View this post on Instagram
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि कहानी में आठ महीने का लीप आएगा। इससे घर के सभी लोग थोड़ा अथर्व की डेथ से मुवओन होंगे, लेकिन देविका को अब भी अपने बेटे की याद आएगी। वहीं, धैर्य को कंपनी की कमान मिल जाएगी। वह ऑफिस के लिए जब निकलता है, तब भी राणा हाउस में जबरदस्त ड्रामा होगा। इस दौरान देविका अपने पति रुद्र राणा से कहती है, 'मैंने आपकी वजह से अपने बेटे को खोया है।'
देखें प्रोमो
View this post on Instagram
इमली में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इमली प्रेग्नेंसी की हालत में भी रुद्र राणा का पूरा ध्यान रखती है। वह जब अपने ससुर को दवाई देने जाएगी, तब रुद्र राणा उससे दूसरी शादी का बात करेंगे। इस दौरान वहां पर धैर्य भी पहुंच जाएगा। रुद्र राणा इमली से कहेंगे कि उसे धैर्य से शादी कर लेनी चाहिए, ताकि बच्चे को बाप का प्यार मिले। हालांकि, इमली इसके लिए इनकार कर देती है।