Imlie 28 April Written Update: टीवी सीरियल 'इमली' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) इमली और अथर्व बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, तो वहीं सीरत कपूर भी चीनी के रोल में छाई हुई हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अथर्व इमली की जिंदगी से जा चुका है और कहानी में आठ महीने का लीप भी आ गया है। हालांकि, कहानी में एक नया ट्विस्ट आना अभी बाकी है, जो अपकमिंग एपिसोड में आएगा। लेटेस्ट एपिसोड में पांच साल का लीप आएगा, जिससे कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।
टीवी सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि इमली रुद्र से शादी करने से साफ मना कर देगी। वह कहेगी कि वह अपने बच्चे को अकेले पाल सकती है। इसके बाद जब वह कमरे से निकलेगी, तो इमली के लेबर पेन शुरू हो जाएगा। सभी लोग उसे अस्पताल लेकर जाएंगे, जहां भी कुछ सही नहीं होगा।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इमली की डिलीवरी में काफी सारे कॉम्प्लिकेशन होंगे, जिस वजह से डॉक्टर डिलीवरी नहीं कर पाएंगे। इमली की हालत भी खराब होती जाएगी। इसी वजह से डॉक्टर मां और बच्चे में से किसी एक को ही बचा पाने की बात करेंगे। तब रुद्र राणा इमली को बचाने की बात करेगा। हालांकि, यह बात देविका को पसंद नहीं आएगी। वह कहेगी कि अथर्व की निशानी को बचाना चाहिए। इमली की वजह से ही अथर्व नहीं है। हालांकि, इस मौके पर रुद्र राणा अपनी पत्नी को शांत करवा देगा। कहानी में इमली की जान बच जाएगी और वह अपने बच्चे को खो देगी।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इमली अपने बच्चे की मौत की बात नहीं मानेगी। इसके साथ ही कहानी में पांच साल का लीप आएगा। इस दौरान इमली अकेली दिखाई जाएगी, लेकिन चीनी के साथ अथर्व और एक बच्ची के साथ नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी की ही चाल से इमली को यह गलत खबर दी जाती है कि उसकी बेटी मरी हुई पैदा हुई। वह अथर्व और उसकी बेटी को इमली से दूर लेकर अपनी जिंदगी शुरू करेगी।