Imlie 4 April Spoiler: अथर्व का सौतेला भाई निकलेगा धैर्य, इमली और राणा परिवार से लेगा अपने हर दर्द का बदला

Imlie 4 April Written Update: टीवी सीरियल इमली के अपकमिंग एपिसोड में काफी सारा ड्रामा देखने के लिए मिलेगा। शो में धैर्य अपने और अथर्व के बीच के रिश्ते का रोज खोलने वाला है। साथ ही वह बदला लेने की बात भी कहेगा।

WrittenBy
By: Kavita | Published: April 4, 2023 4:09 PM IST

Imlie 4 April Written Update: स्टार प्लस के सीरियल फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और इस लिस्ट में 'इमली' का नाम भी शामिल है। इस सीरियल ने सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान जैसे कलाकारों को पहचान दी। वहीं, अब कहानी में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सीरियल में इमली और अथर्व लीड कैरेक्टर है और इनकी जिंदगी में जहर घोलने के लिए धैर्य आ गया है। सीरियल में पहले धैर्य इमली को किडनैप कर लेता है। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में वो राज खुलने वाला है, जिस वजह से धैर्य, इमली और उसके परिवार से नफरत करता है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

इमली के करीब जाएगा अथर्व

टीवी सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में होगी। अपकमिंग एपिसोड में अथर्व इमली के करीब जाने की कोशिश करेगा। वह इमली के कान में कहेगा कि उन दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती से शुरू किया था लेकिन अब उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। इस बात का वह जवाब नहीं देती। तभी अथर्व को थोड़ी मस्ती सूजती है और वह अचानक से पीछे होकर हंसने लगता है। यह चीज देखकर इमली भी हैरान रह जाती है।

धैर्य खोलेगा अपना राज

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि धैर्य अपना सालों पुराना राज खोलता दिखाई देगा। सीरियल में देखने के लिए मिलेगा कि धैर्य अपनी मां को लाल जोड़े में देखकर हैरान रह जाएगा और फिर उसके सामने पुरानी बातें आएंगी। फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा कि अथर्व के पापा रुद्र राणा का रिश्ता धैर्य की मां से रहा था और वह दोनों साथ रहना चाहते थे। लेकिन जैसे ही रुद्र को पता चलता है कि उसकी पत्नी मां बनने वाली है तो वह अपने बाहर के रिश्ते को खत्म करने की बात करता है। इस फ्लैशबैक के खत्म होने के बाद धैर्य बोलता हुआ नजर आता है कि वह राणा परिवार को बर्बाद कर देगा।

इमली के साथ ऑफिर पहुंचेंगी घर की औरतें

इमली में आगे दिखाया जाएगा कि इमली ऑफिस से पहले किचन में नहीं आती और तभी किया (Keya) अपनी सासू मां देविका को भड़काते हुए कहती है कि आज की औरतें ऑफिस और घर साथ नहीं कर पाती। यह बात सुनकर देविका भड़क जाती है और वह भी इमली के साथ ऑफिस पहुंच जाती है। सीरियल का ये सीन काफी धांसू होगा।