Imlie 7 April Spoiler: धैर्य और चीनी मिलकर बर्बाद करेंगे अथर्व-इमली की जिंदगी, रुद्र राणा का होगा भयंकर एक्सीडेंट

Imlie 7 April Written Update: टीवी सीरियल इमली में एक धांसू ट्विस्ट आने वाला है। धैर्य के बाद राणा परिवार पर एक और संकट आएगा। कहानी में फिर से चीनी की एंट्री होगी और वह सबकी नाक में दम करेगी।

WrittenBy
By: Kavita | Published: April 7, 2023 2:13 PM IST

Imlie 7 April Spoiler: स्टार प्लस के मजेदार सीरियल 'इमली' में आए दिन जबरदस्त टर्न और ट्विस्ट आते रहते हैं। सीरियल में इमली और अथर्व की कहानी दिखाई जा रही है और इस किरदार को मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) निभा रहे हैं। इस सीरियल में दिखाया जा रहा है कि धैर्य अपनी चालबाजियों से इमली और अथर्व की जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश में लगा है। वह पूरे राणा परिवार से बदला लेने आया है। लेकिन अब इस परिवार की पुरानी दुश्मन लौटने वाली है। अपमिंग एपिसोड में एक धांसू ट्विस्ट आएगा, जिससे रुद्र राणा सीधा अस्पताल पहुंच जाएंगे। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड का हाल बताते हैं।

चीनी करवाएगी रुद्र राणा का एक्सीडेंट

टीवी सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपमकिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि चीनी कहानी में एक बार फिर लौट आई है और अब वह इमली और अथर्व के साथ-साथ पूरे राणा परिवार से बदला लेगी। एपिसोड की शुरुआत में रुद्र राणा का एक्सीडेट हो जाता है और धैर्य उन्हें अस्पताल लेकर आता है। धैर्य यह पता भी लगाने की भी कोशिश करता है कि यह सब किसने किया। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता। हालांकि, वह किसी को बताता भी नहीं है कि रुद्र राणा कहां पर है।

देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by imlie season 2 ? (@imlie_02)

रुद्रा राणा के लिए परेशान होगा पूरा परिवार

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इमली अपनी कंपनी के सभी वर्कर्स को खाना बनाकर खिलाती है। इस दौरान यहां पर अथर्व पहुंच जाता है और वह अपने पत्नी को बताता है कि उसका कॉन्सर्ट अच्छा नहीं हुआ। बातों ही बातों में दोनों को पता चलता है कि रुद्र राणा गायब है। इसी वजह से इमली और अथर्व अपने पापा का फोन ट्रैक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन धैर्य उन्हें ऐसा करने नहीं देता। लेकिन फिर इमली अपने काम में सफल हो जाती है।

देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by imlie season 2 ? (@imlie_02)

धैर्य से मिलने आएगी चीनी

सीरियल इमली में आगे देखने के लिए मिलेगा कि धैर्य से मिलने चीनी उसके घर जाएगी। मजेदार बात यह होगी कि दोनों पहली बार मिल रहे होते हैं लेकिन दोनों ही एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं। यहां पर चीनी धैर्य से हाथ मिलकर राणा परिवार को बर्बाद करने की बात करती है। अब देखना होगा कि धैर्य इसके लिए मानेगा या नहीं।