Imlie 20 April Spoiler: धैर्य के दर्द पर नमक छिड़केगा रुद्र राणा, बेटे होने का हक देने से करेगा इनकार

Imlie 20 April Spoiler: टीवी सीरियल 'इमली' के अपकमिंग एपिसोड में धांसू ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में इमली को धैर्य का सच पता चल गया है। लेकिन अब रुद्र राणा के सामन भी यह सच आएगा, जिसके बाद बवाल होगा।

WrittenBy
By: Kavita | Published: April 20, 2023 2:50 PM IST

Imlie 20 April Written Update: टीवी का हिट सीरियल 'इमली' जब से टेलीकास्ट हुआ है, तब से ही टीआरपी की लिस्ट में बना हुआ है। इस सीरियल को नंबर वन की पॉजिशन में लाने के लिए मेकर्स हर को मुमकिन कोशिश कर रहे है। मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) स्टारर इस सीरियल में आए दिन बड़े-बड़े ट्विस्ट आते रहते हैं। इन दिनों सीरियल में धैर्य और चीनी मिलकर राणा परिवार को बर्बाद करने में लगे हैं। लेकिन इमली को धैर्य का सच पता चल गया है और अब वह अपने परिवार को बचाने में लग गई है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि इमली धैर्य का साथ देने का फैसला लेती है। लेकिन अब अपमकिंग एपिसोड में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।

अथर्व के लिए अपना प्यार जाहिर करेगा रुद्र राणा

सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि रुद्र राणा घर की पार्टी में अथर्व के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करेंगे। वह कहते हैं, 'मुझे बहुत बुरा लगता है कि वह एक समय पर अपने एक बेटे को छुपाकर रखता था। उसके साथ खड़ा नहीं रहता था। लेकिन आज वह अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। मुझे कहते हुए गर्व है कि डीजे आर्थो मेरा बेटा है।' रुद्र राणा की ये बातें सुनकर अथर्व भावुक हो जाता है। वहीं, धैर्य ये बातें सुनकर और ज्यादा भड़क जाता है। उसके लिए ये बातें दर्द पर नमक का काम करती हैं।

अथर्व को सच बताने की कोशिश करेगी इमली

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि घर में सभी लोग पार्टी में डांस करने लगते हैं। इस दौरान अथर्व काफी ज्यादा शराब पी लेता है और इमली उसे रोकने की कोशिश करती है। लेकिन वह नहीं मानता। इस मौके पर इमली अपने पति को धैर्य का सच बताने की कोशिश करती है। लेकिन वह नींद में चला जाता है। हालांकि, इमली की बात रुद्र राणा सुन लेता है और वहां से निकल जाता है। इसके बाद इमली अथर्व को कमरे में ले जाती है और फिर वह धैर्य को ढूंढने निकल जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

रुद्र राणा का सामना करेगी धैर्य

सीरियल 'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि धैर्य खुद रुद्र राणा की सच्चाई सबको बताने के लिए कुछ फोटोज प्रोजेक्टर में लगा देगा। लेकिन रुद्र यह प्रोजेक्टर बंद कर देते हैं। इस दौरान दोनों का आमना-सामना होगा। इस दौरान धैर्य रुद्र से अपना हक मांगता है और कहता है कि उसे उसके पिता चाहिए। लेकिन रुद्र राणा ऐसा करने से मना कर देते हैं। अब देखना होगा कि कहानी आगे क्या मोड़ लेती है।