मुंबई में लॉकडाउन लगते ही इन 6 TV शोज के मेकर्स ने रातों रात बदली लोकेशन, कोई पहुंचा गोवा तो किसी ने कटाया हैदराबाद का टिकट

Imlie, Kundali Bhagya to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin these 6 TV Shows to shift their shooting locations: मुंबई में 15 दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में कई टीवी शोज के मेकर्स ने लोकेशन बदलने का मन बना लिया है ताकि शूटिंग में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: April 14, 2021 6:48 PM IST

Imlie, Kundali Bhagya to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin these 6 TV Shows to shift their shooting locations:
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता चला रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र में अगले 15 दिनों के लिए कई सख्त पाबंदियां लगा दी गई है। भले ही महाराष्ट्र में पूरी तरह से लॉकडाउन न लगाया गया हो लेकिन यहां पर कोरोना गाइडलाइन्स पर सख्ती बरती जाएगी। पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है।

इमरजेंसी के बिना कोई भी घर से बाहर नहीं आ पाएगा। ऐसे में कोई भी टीवी सितारा 15 दिनों तक अपने शो की शूटिंग नहीं कर पाएगा। ये खबर सामने आने के बाद टीवी जगत में खलबली मच गई है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए टीवी सीरियल्स के मेकर्स ने नई तरकीब निकाल ली है। टीवी शोज के मेकर्स अब मुंबई से बाहर जाकर शोज की शूटिंग करने पर विचार कर रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अगले 15 दिनों तक कुछ टीवी शोज की शूटिंग हैदराबाद, राजस्थान, गोवा में होगी। एकता कपूर के सीरियल कुंडली भाग्य की शूटिंग गोवा में करने की प्लानिंग होने वाली है। वहीं स्टार प्लस के सीरियल इमली और गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग हैदराबाद में पूरी की जाएगी।

जल्द ही इन दोनों शोज की टीम हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएगी। इसके अलावा सीरियल पांड्या स्टोर की शूटिंग बीकानेर में की जाएगी। सीरियल मेहंदी है रचने वाली के मेकर्स भी अपनी टीम के साथ हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शिफ्ट हो गए हैं। शोज की शूटिंग के बारे में बात करते हुए इंडियन फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल के चेयरमैन जेडी मजीठिया ने कहा, 'समय आ गया है जब टीवी जगत को एक साथ खड़ा होना है। हमें सीएम उद्धव ठाकरे को सपोर्ट करना है।'

आगे जेडी मजीठिया ने कहा, 'हमें कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़नी है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार हमने शूटिंग रोक दी है। टीवी शोज के जरिए हम लोगों का मनोरंजन करते हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है। हम भी राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।'