Also Read
Imlie 28 March Written Update: स्टार प्लस का शानदार टीवी सीरियल 'इमली' दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में रोज एक नया बवाल देखने के लिए मिलता है। मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए शो में आए दिन बड़े बडे़ ट्विस्ट लेकर आते हैं, जिस वजह से दर्शकों को भी कहानी बोरिंग नहीं लग रही। मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और करण वोहरा (Karan Vohra) स्टारर इस सीरियल में इमली अपने ससुराल की कंपनी की मालकिन बन गई है और उसने अपनी रिपोर्टिंग से कुछ समय के लिए ऑफ ले लिया है। लेकिन कंपनी में इमली के सामने कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं।
सीरियल 'इमली' (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि इमली अपने ऑफिस के वर्कर्स के साथ मिलकर साफ सफाई की बात कहती है लेकिन कंपनी के सभी लोग मना कर देते हैं, जिस वजह से वह अकेले ही सफाई करने लग जाती है। लेकिन कंपनी के वर्कर्स धैर्य का साथ देते हैं और उसे परेशान करने के लिए गंदगी फिर फैला देते हैं। लेकिन इमली इसका भी इलाज निकाल लेगी और फिर ऑफिस में अथर्व पहुंच जाता है, जहां पर वह अपनी पत्नी से थोड़ा रोमांस करने की कोशिश करता है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
'इमली' में आगे देखने के लिए मिलेगा कि आकाश के कहने पर कंपनी का एक वर्कर मोहन फोन करके इमली को धमकी देता है। यह बात अथर्व सुन लेता है और वह भड़क जाता है। इसके बाद दोनों मोहन से मिलने जाता है। लेकिन तब तक आकाश अपना चाल चलते हुए मोहन को जान से मार देता है। वह प्लान बनाता है कि इस मर्डर का सारा इल्जाम इमली और अथर्व पर आएगा। लेकिन यहां पर धैर्य पहुंच जाएगा और सारा इल्जाम धैर्य पर लग जाएगा।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
कहानी में आगे एक धांसू ट्विस्ट आएगा। धैर्य पुलिसवालों को बार-बार कहेगा कि उसने यह खून नहीं किया है लेकिन उसकी बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा। इस मौके पर इमली-अथर्व भी मौजूद होते हैं और तभी धैर्य अपनी चालाकी से इमली को अपनी तरफ खींच लेता है और गन प्वाइंट पर उसे किडनैप कर लेता है।