Imlie Spoiler Alert: इमली को बेइज्जत करने के लिए खुद की जान खतरे में डालेगी अपर्णा, खून के आंसू रोएगा आदित्य

Aparna in discomfort, Imlie decides to quit the Competiton: ‘इमली’ (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आदित्य की मां अपर्णा इमली को बेस्ट बहू कॉम्पटीशन में हारने की पूरी कोशिश करती दिखाई देगी।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: July 24, 2021 2:05 PM IST

Imlie Spoiler Alert 24 July 2021 Episode No 216: टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा सीरियल ‘इमली’ (Imlie) को हर दिन के साथ दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट को जनता खूब पसंद कर रही है। इस समय इमली में बेस्ट बहू का कॉम्पटीशन चल रहा है। बीते एपिसोड में एपिसोड में आपने देखा कि अपर्णा आदित्य को कमरे में लॉक करके चली जाती है ताकि आदित्य सबके सामने इमली के साथ परफॉर्म ना कर पाए। ऐसे में काफी इंतजार के बाद इमली सबके सामने अकेले ही परफॉर्म करती है।

इमली की परफॉर्मेंस से हरकोई इम्प्रेस हो जाता है लेकिन रूल्स के मुताबिक इमली को अपने पति के साथ परफॉर्म करना था। इस वजह से इमली को इस राउंड से बाहर कर दिया जाता है। आने वाले एपिसोड में इमली (Sumbul Touqeer Khan) को अपनी सास यानी अपर्णा के साथ परफॉर्म होगा। इस बार शो में दोनों से कुछ सवाल पूछे जाएगे। इन सवालों के जवाब एक दूसरे से मिलने चाहिए, तभी इमली शो जीतने की हकदार होगी।

इमली के आने वाले एपिसोड में सॉलिड ट्विस्ट आने वाला है। बेस्ट बहू कॉम्पटीशन में आदित्य की मां हिस्सा तो जरूर लेगी लेकिन इमली को इस कॉम्पटीशन से बाहर करने के लिए। आखिर में ये कॉम्पटीशन इमली और प्राची के बीच होता है। एक तरफ जहां बाकि जजेज प्राची के आसान सवाल पूछते हैं। वहीं दूसरी ओर मालिनी की मां अनु चतुर्वेदी सबके सामने इमली से एक के बाद एक तीखे सवाल पूछती है। यही आदित्य की मां जानबूझकर सवाल के गलत देती है और जवाल एक दूसर से ना मिलने पर अपर्णा मिर्ची खाएगी।

खुद बेस्ट बहू कॉम्पटीशन से बाहर हो जाएगी इमली
बेस्ट बहू कॉम्पटीशन में सवाल के बार-बार गलत जवाब देने पर अपर्णा मिर्ची खाती दिखाई देगी। ऐसे में अपर्णा की तकलीफ को देखने के बाद इमली खुद इस कॉम्पटीशन से बाहर होने का फैसला करती दिखाई देगी। इमली के इस फैसले को सुनने के अनु चतुर्वेदी काफी खुशी होती है। अब देखना यह है कि क्या इमली सच में इस कॉम्पटीशन से बाहर होती है या फिर वो बेस्ट बहू बनकर इस राउंड को अपने नाम करेगी। फिलहाल के लिए आप ऐसी ही टीवी सीरियल गॉसिप्स (TV Serial Gossips) के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।