Imlie Upcoming Major Twist: इमली की जान लेने पर तुली मालिनी, सौतेली बहन को दिया छत से धक्का; खून से हुई लथपथ

Imlie Upcoming Major Twsit 19 February, 2022: 'इमली' में आगे दिखाया जाएगा कि मालिनी अपनी सौतेली बहन की जान लेने की कोशिश करती है और उसे छत से धक्का दे देती है।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: February 19, 2022 4:09 PM IST

Imlie Upcoming Major Twsit 19 February, 2022: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल इमली इन दिनों टीआरपी की रेस में भी छाया हुआ है। एक तरफ इमली (Sumbul Touqueer Khan) की चुलबुलाहट और उसका बेबाकपन जहां दर्शकों का पसंदीदा है तो दूसरी ओर उसकी और आर्यन (Fahmaan Khan) की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इमली जिस्मफरोशों के चंगुल में फंस जाती है, लेकिन वह हार नहीं मानती। दूसरी ओर आर्यन भी उसे बचाने के लिए वहां पर पहुंच जाता है। में हाल ही में दिखाया गया था कि आर्यन उसे बचाने के लिए उस जगह पर पहुंच जाता है। इमली उसे देखकर रोने लगती है और उसके गले भी लग जाती है। जहां उसे कैद करके रखा जाता है। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर ही खत्म नहीं होते हैं।

जिस्म फरोशों का जमकर सामना करेगी इमली: शो में आगे दिखाया जाएगा कि इमली बाकी लड़कियों को लेकर वहां से भागने की कोशिश करती है। लेकिन वह देखती है कि सामने लोग लाठी डंडा लेकर खड़े हैं। इसके बाद भी वह हार नहीं मानती। इमली अपने साथ-साथ बाकी लडकियों को भी उनका डटकर सामना करने की सलाह देती है। इमली की बातें सुनकर सभी लड़कियां साथ आ जाती हैं।

मर्दानी बनकर सबसे लड़ी इमली: जैसे ही इमली पर लोग हमला करने के लिए आते हैं, इमली मर्दानी बनकर सबको धूल चटा देती है। वह एक-एक करके सबको पीटती है। वहीं जब बात आर्यन पर आती है तो इमली उसे भी तुरंत बचा लेती है। इमली का यह रूप देखकर खुद आर्यन भी हैरान रह जाता है। लेकिन जब इमली की जान खतरे में आती है तो वह खुद भी उसके साथ आ जाता है।

आर्यन से बांटेगी दर्द: इमली आर्यन को अपने साथ खींचकर घर की छतपर ले आत है और उससे अपनी बातें साझा करते हुए धन्यवाद भी कहती है। वह आर्यन को समझाती है कि अगर उसकी मुश्किलें कम हो रही हैं तो उसकी भी मुश्किलें कम हो जाएंगी। इसी बीच आर्यन उसे बताता है कि उसे यहां किसी और ने नहीं बल्कि मालिनी ने भिजवाया था। वो पहले तो इन बातों पर यकीन नहीं कर पाती है, लेकिन मालिनी को अपनी आंखों के सामने देखकर वह हैरान रह जाती है।

मालिनी देगी इमली को धक्का: मालिनी, आर्यन को झूठा और फ्रॉड कहती है, जिसपर इमली नाराज हो जाती है और कहती है, "आज आपने बाजार में अपनी बहन को नीलाम करवाकर साबित कर दिया कि आपके अंदर कुछ नहीं बचा है।" शो में अब आगे दिखाया जाएगा कि इमली, मालिनी को गुस्सा दिलाएगी और बोलेगी कि वह उसकी सच्चाई सबके सामने लाकर रहेगी। इस बात से मालिनी को गुस्सा आ जाएगा और वह उसे धक्का दे देगी। इमली रेलिंग तोड़कर नीचे गिर जाएगी और वह खून से लथपथ हो जाएगी।