Indian Idol 12: Shanmukha Priya को बचाने के लिए मेकर्स ने रातों-रात बदल दिए एलिमिनेशन नियम, Anjali Gaikwad के साथ यूं हुई 'दगाबाजी'

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच से बीते वीकेंड अंजलि गायकवाड़ (Anjali Gaikwad) को बाहर किया गया है और अब ये एलिमिनेशन विवादों में आ गया है।

By: Ravi Pareek  |  Published: June 8, 2021 8:32 AM IST

Indian Idol 12: Shanmukha Priya को बचाने के लिए मेकर्स ने रातों-रात बदल दिए एलिमिनेशन नियम, Anjali Gaikwad के साथ यूं हुई 'दगाबाजी'

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर बीते वीकेंड 7 हफ्तों बाद कोई एलिमिनेशन हुआ। इस एलिमिनेशन में शो से सबसे छोटी और क्लासिक सिंगिंग की महारती अंजलि गायकवाड़ (Anjali Gaikwad) बाहर हो गईं। अंजलि के साथ शनमुख प्रिया (Shanmukha Priya) भी डेंजर जोन में थीं। अब ये एलिमिनेशन भी विवादों में आ गया है। फैंस आरोप लगा रहे हैं कि शनमुख प्रिया को बचाने के लिए मेकर्स ने नियम ही बदल डाले।

दरअसल अंजलि के एलिमिनेशन का कारण जजों से मिले स्कोर्स और जनता से मिले वोट्स को बताया गया। 7 हफ्ते पहले जब शो में पावरप्ले का नियम लाया गया था तो कहा गया था कि अब से कोई के हफ्तों तक कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। पावरप्ले खत्म होने के बाद जिस सिंगर को जनता से सबसे कम वोट मिलेंगे, उसे ही शो से बाहर किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में जजों के स्कोर्स की कोई अहमियत नहीं रहेगी। इसी कारण बीते कई हफ्तों से जजों ने किसी भी कंटेस्टेंट को स्कोर नहीं दिए थे।

TRENDING NOW

लेटेस्ट एलिमिनेशन के दौरान अंजलि को बॉटम 2 में रखने का फैसला जजों के स्कोर्स के आधार पर हुआ। अब फैंस इस बात पर खासा गुस्सा हैं। उनका कहना है कि जब जजों के स्कोर्स का कोई मतलब ही नहीं था तो अचानक से जजों के स्कोर्स को आधार मानकर अंजलि को बॉटम 2 में क्यों दिया गया? फैंस के ये भी कहना है कि केवल जनता के वोट्स को आधार माना जाए तो अंजलि गायकवाड़ कम से कम शनमुख से तो ज्यादा हो वोट्स पातीं। शनमुख तो बीते कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। उन्हें ही शो में रखने के लिए मेकर्स ने एलिमिनेशन प्रक्रिया बदली है। चाहे कुछ भी हो, इस नए एलिमिनेशन ने एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया है। अब इस पूरे मामले पर आपका क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए...


About the Author

Ravi Pareek