Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Idol 12: Pawandeep Rajan के साथ शो में किया गया भेदभाव? मेकर्स की चाल में फंसकर ट्रोल हुईं Arunita Kanjilal

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के बीते एपिसोड पर बवाल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स पर एपिसोड में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं।

By: Ravi Pareek  |  Published: June 1, 2021 8:31 AM IST

Indian Idol 12: Pawandeep Rajan के साथ शो में किया गया भेदभाव? मेकर्स की चाल में फंसकर ट्रोल हुईं Arunita Kanjilal

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर बीते वीकेंड गर्ल्स vs बॉयज एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस दौरान टॉप 9 कंटेस्टेंट्स को लड़के और लड़कियों की दो टीमों में बांट दिया गया। अनु मलिक को गर्ल्स टीम की कमान मिली तो वहीं मनोज मुंतशिर ने बॉयज टीम को लीड किया। इस एपिसोड में हर एक सिंगर ने कमाल का परफॉर्म किया। शो के मोस्ट टैलेंटेड कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की टक्कर अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) से हुई।

इस दौरान जजों ने अरुणिता को विनर घोषित कर दिया। इसके बाद जो कुछ हुआ, उससे लोगों में खासा गुस्सा है। जैसे ही पवनदीप की हार हुई। जजों ने अरुणिता से पूछा कि वे पवनदीप को क्या सजा देना चाहती हैं? इसके बाद अरुणिता ने कहा कि वे पवनदीप का मुंह मीठा करवाना चाहती हैं। इसके बाद स्टेज पर एक केक लाया जाता है और अचानक से अरुणिता कांजीलाल, होस्ट आदित्य नारायण के साथ मिलकर पवनदीप का पूरा मुंह केक पर दे मारती हैं। मेकर्स की यही हरकत लोगों को पसंद नहीं आई।

लोगों का कहना है कि किसी दूसरे कंटस्टेंट के लिए सजा का नियम नहीं लगाया गया। केवल पवनदीप के साथ ही ये बर्ताव क्यों किया गया? लोग ये भी कह रहे हैं कि पवनदीप ने अरुणिता से बेहतर गाना गाया था लेकिन मेकर्स ने जानबूझकर अरुणिता को विनर बनाया है। ये पवनदीप के साथ भेदभाव है। सबको पता है कि ये सब मेकर्स के कहने पर किया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अरुणिता कांजीलाल को निशाने पर ले रहे हैं। देखिए लोगों के ट्वीट्स...

बात करें इस सीजन की तो फिलहाल शो में टॉप 9 सिंगर्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, सवाई भाट, आशीष कुलकर्णी, शनमुख प्रिया, अंजलि गायकवाड़, सायली कांबले और निहाल तारो शामिल हैं। वैसे आप इस पूरे मामले पर क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...


About the Author

Ravi Pareek