Indian Idol 12 Contestant Sawai Bhatt share New Video: सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के रह चुके कंटेस्टेंट आए दिन अपने गाने को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी सीजन के सबसे लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट सदस्य रह चुके सवाई भट्ट ने अपनी आवाज से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। सवाई भट्ट (Sawai Bhatt) ने शो के जज हिमेश रेशमिया के कई एलबम में अपनी आवाज दी है। हाल ही में इंडियन आइडल के एक्स कंटेस्टेंट सवाई भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म का डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
इंडियन आइडल 12 कंटेस्टेंट सवाई भट्ट ने मारा डायलॉग
इंडियन आइडल सीजन 12 में अपनी शानदार सुरों से रोंगटे खड़े कर देने वाले सवाई भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सवाई भट्ट कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'जिंदगी चाहे जैसे भी चल रही हो, लेकिन खुश हूं क्यूंकि तुम मेरे साथ हो'। सिंगर रील में स्टाइलिश चश्मे पहने हुए नजर आ रहे हैं। सवाई भट्ट का ये वीडियो टीवी के गलियारे में खूब वायरल हो रहा है। शो के दौरान कंटेस्टेंट को गरीब दिखाया गया था। कुछ समय बाद ही उनकी सचाई सामने आ गई थी। दरअसल इंटरनेट और वीडियो वायरल हुआ था जिसे देखकर पता चला कि सवाई गरीब नहीं हैं। (इसे भी पढ़े:Indian Idol 12 फेम Sayli Kamble ने मॉरीशस पहुंचते ही बदले तेवर, वायरल हो रही है एक-एक फोटो)
देखें सवाई भट्ट का वीडियो
View this post on Instagram
फैंस ने दिया कुछ यूं रिएक्शन
सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के टॉप 8 कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे सिंगर सवाई भाट (Sawai भट्ट) के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट कर के सवाई भट्ट को ये तक कह दिया है कि उनको बॉलीवुड में एंट्री कर लेनी चाहिए। सवाई की वीडियो सभी को खूब पसंद आ रहा है। बताते चलें की इन दिनों सवाई भट्ट ने टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates