Indian Idol 12: Karan Johar is exited to join Neha Kakkar's Show: सोनी टीवी के सुपरहिट रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 'इंडियन आइडल 12' में आने वाले मेहमानों की वजह से ये शो लाइमलाइट में बना रहता है। वहीं इस शो के कंटेस्टेंट्स भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट्स फैंस की नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों का भी दिल जीत रहे हैं। यही वजह है जो 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर हर हफ्ते बॉलीवुड सितारे खींचे चले आते हैं।
'इंडियन आइडल 12' के बीते एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल नजर आए। आज दिग्गज म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल के मंच पर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एंट्री होने वाली है। इस बात का सबूत 'इंडियन आइडल 12' का लेटेस्ट प्रोमो है। इसी बीच बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि आने वाले वीकेंड में वो 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर आने वाले हैं। Also Read - Indian Idol 12 Promo: Sayli Kamble ने Jaya Prada के सामने दी ऐसी परफॉर्मेंस, Himesh Reshammiya ने कहा ‘तुम्हें इस शो से निकाल...’
कुछ समय पहले ही करण जौहर ने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। करण जौहर (Karan Johar) ने लिखा, 'इंडियन आइडल 12' का मंच टैलेंट की खान है। इन कंटेस्टेंट्स को देखना बहुत ही मजेदार होगा। मैं इन शानदार सिंगर्स की आवाज सुनने के लिए बहुत बेताब हूं। करण जौहर के इस ट्वीट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आने वाले वीकेंड में 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के सेट पर आने वाले हैं। ये बात जानकर शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट सवाई भाट (Sawai Bhatt) और पवनदीप राजन बहुत खुश हो जाएंगे। Also Read - Indian Idol 12: Pawandeep Rajan करेंगे धमाकेदार वापसी, शो में Neha Kakkar को किया जाएगा सम्मानित (Exclusive)
देखें करण जौहर का ट्वीट-
सुशांत केस के बाद पहली बार किसी शो में जाएंगे करण जौहर
गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ गया था। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोगों ने करण जौहर को जमकर टारगेट किया था। ट्रोलिंग से बचने के लिए करण जौहर ने सोशल मीडिया से भी नाता तोड़ लिया था। इतना ही नहीं करण जौहर ने पब्लिक इवेंट और शोज में आना भी बंद कर दिया था। मीडिया को देखकर तो करण जौहर अपना चेहरा ही छिपा लेते थे। इस हंगामे के बाद पहली बार करण जौहर किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। Also Read - Indian Idol 12: Pawandeep Rajan की गैर मौजूदगी में किसी और के साथ नहीं जम रही Arunita Kanjilal की जोड़ी, अब Mohammed Danish के साथ गाएंगी गाना
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।