सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) बीते लंबे वक्त से विवादों में है। आलम ऐसा है कि एक विवाद खत्म होता नहीं कि दूसरा शुरू हो जाता है। पहले अमित कुमार (Amit Kumar) मेकर्स के खिलाफ बयान देते हैं और फिर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) उन्हें काउंटर करते हैं। मामला शांत होने ही लगता है कि अचानक से शो के गेस्ट जज मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) अमित कुमार को लेकर बयान दे देते हैं। अब इन सबको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
खबरें आ रही हैं कि शो को लाइमलाइट में रखने के लिए मेकर्स ने सारे विवाद जानबूझकर खड़े किए हैं। स्पॉटबॉयई की इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। स्पॉटबॉयई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मेकर्स ने बड़ी ही सफाई से ये पूरा कैंपेन डिजाइन किया है। पहले किसी गेस्ट तो तारीफ करने के लिए कहते हैं और फिर एक जज (मनोज मुंतशिर) शो के विरोध में बोलने के लिए उनके खिलाफ बयान देते हैं। यह पब्लिसिटी के लिए बड़ी ही सफाई से डिजाइन किया गया कैंपेन है। इस रिपोर्ट में साल 2019 में टेलीकास्ट हुए शो 'द वॉइस इंडिया' का उदाहरण दिया गया है।
View this post on Instagram
इस शो में अदनान सामी और अरमान मलिक बतौर जज की भूमिका में थे। एक दिन मीडिया में अचानक से दोनों जजों के बीच लड़ाई की खबरें आ गईं। जबकि असल मे इस कुछ नहीं था। इस बारे में एक बार अदनान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि एक दिन सुबह-सुबह शो की पीआर टीम ने टीआरपी बढ़ाने के लिए दोनों जजों की लड़ाई की झूठी खबर फैलाने का फैसला किया था। यहां तक कि इस बारे में खुद अरमान मलिक और अदनान सामी तक को कोई खबर नहीं थी। दोनों ने मीडिया के जरिए ये खबर सुनी और दोनों एकदम हैरान थे। वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या सोचना है? हमें कमेंट करके बताइए...
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates