Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Idol 12: Pawandeep Rajan को Zeenat Aman ने दिया 'गिफ्ट', देखते रह गए Arunita Kanjilal, Sawai Bhatt समेत बाकी कंटेस्टेंट्स

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को एक और गिफ्ट मिलेगा। ये गिफ्ट दिग्गज और सदाबहार एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) देंगी।

By: Ravi Pareek  |  Published: June 2, 2021 4:16 PM IST

Indian Idol 12: Pawandeep Rajan को Zeenat Aman ने दिया 'गिफ्ट', देखते रह गए Arunita Kanjilal, Sawai Bhatt समेत बाकी कंटेस्टेंट्स

टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol 12) में इस वीकेंड लीजेंडरी और सदाबहार बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान के करियर के 50 सालों का जश्न मनाया जाएगा। जीनत अमान को सम्मानित करते हुए सभी कंटेस्टेंट्स उनके कुछ मशहूर गाने गाएंगे और उन्हें पुरानी यादों में ले जाएंगे। इसी एपिसोड में शो के मोस्ट टैलेंटेड कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) 'हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे' और 'एक अजनबी हसीना से' जैसे सदाबहार गानों पर परफॉर्मेंस करेंगे।

इस शो की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। दूसरा गाना शुरू करने से पहले पवनदीप राजन जीनत के पास पहुंचे और अपने खास अंदाज में जैकेट से गुलाब का फूल निकालकर उन्हें दिया और इसके बाद गाने के लिए आगे बढ़े। जीनत जी को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आया। इसके अलावा जीनत अमान ने पवनदीप के अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट बजाने के हुनर की भी खूब तारीफ की। जीनत अमान ने कहा, 'मैं जानती हूं कि आप बहुत से इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हैं। आप बहुत जीनियस हैं क्योंकि मैंने एक बार पियानो सीखने की कोशिश की थी लेकिन जल्द ही इसे छोड़ दिया और अब आपके कारण मैं इसे दोबारा सीखने के लिए प्रेरित हुई हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'जब मेरा गाना 'चुरा लिया है तुमने' आया था तो मुझे 'द गर्ल विथ गिटार' के नाम से जाना जाता था और जल्द ही लोग आपको 'द पहाड़ी बॉय विथ द गिटार' के रूप में पहचानेंगे। मेरा आशीर्वाद आपके साथ है।'

अपनी इस तारीफ पर पवनदीप राजन ने कहा, 'इतनी बड़ी हस्ती से तारीफ मिलने का एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि जीनत जी को मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई और मुझे 'पहाड़ी बॉय विथ द गिटार' की उपाधि दी। उनके शब्दों ने मुझे हर परफॉर्मेंस में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है। जीनत जी के साथ एक ही कमरे में होना बहुत ही बढ़िया एहसास था। इस अवसर के लिए मैं सभी का आभारी हूं।'


About the Author

Ravi Pareek