टीवी दुनिया के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) बीते लंबे वक्त से विवादों में घिर हुआ है। सबसे बड़ा विवाद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) को लेकर हुआ था। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में अमित कुमार शो में गेस्ट बनकर आए। इसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने मेकर्स के कहने पर कंटेस्टेंट्स की तारीफ की। इस पर जमकर बवाल हुआ। इस मामले पर कई लोगों ने अपनी राय रखी। इनमें मनोज मुंतशिर, आदित्य नारायण (Aditya Narayan) समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
इसी लिस्ट में अब सिंगर और शो के पूर्व जज सोनू निगम (Sonu Nigam) का नाम भी शामिल हो गया है। सोनू निगम ने अमित कुमार का बचाव किया है। मंगलवार को सोनू निगम ने ने एक वीडियो के जरिए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। सोनू ने अमित कुमार का पक्ष लेते हुए शो के होस्ट आदित्य नारायण को नसीहत भी दी है। सोनू ने कहा, 'अमित कुमार जी बहुत बड़े आदमी हैं। हमारे उस्ताद किशोर कुमार जी के बेटे हैं। बहुत सीधे, शरीफ आदमी हैं। कुछ बोलते नहीं हैं। इसका आप लोग गलत फायदा उठा रहे हैं।' देखिए सोनू निगम का वीडियो...
आगे सोनू निगम ने कहा, 'इस विवाद में ना अमित कुमार की गलती है और ना इंडियन आइडल की गलती है। गलती उन लोगों की है जो बार-बार बीच में आकर इस बात बात को तूल देते हैं। मैं आदित्य नारायण से कहूंगा कि आप अमित कुमार के खिलाफ कुछ मत बोलिए। वो बहुत बड़े आदमी हैं और हमसे काफी सीनियर हैं। आपको पता है कि सोशल मीडिया बहुत खतरनाक है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अमित कुमार को अकेला छोड़ दें। किशोर कुमार की चुप्पी का नाजायज फायदा मत उठाइए।' वैसे इस पूरे मसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates