Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'इंडियन आइडल 14' से ये सिंगर हुआ आउट, शो को मिले टॉप-10 कंटेस्टेंट

Indian Idol 14 Top 10 Contestants: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' से एक और एलिमिनेशन हो गया है। इस तरह से 'इंडियन आइडल 14' को टॉप-10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 21, 2024 10:06 PM IST

'इंडियन आइडल 14' से ये सिंगर हुआ आउट, शो को मिले टॉप-10 कंटेस्टेंट

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' इन दिनों लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। देश के तमाम राज्यों से आने वाले कंटेस्टेंट अपनी बेहतरीन गायकी से जज और जनता का दिल जीत रहे हैं। वहीं, 'इंडियन आइडल 14' में आने वाले गेस्ट जज भी कंटेस्टेंट की सिंगिंग परफॉर्मेंस देखकर काफी खुश हो रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पहुंचे थे। ऋतिक रोशन ने 'इंडियन आइडल 14' के कंटेस्टेंट की प्रतिभा को देखा और इसके साथ ही उनके साथ जमकर एंजॉय किया। ऋतिक रोशन ने शो के कई कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म भी किया। वहीं, शो से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है और टॉप-10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। आइए जानते हैं कि 'इंडियन आइडल 14' का कौन सा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है।

मुस्कान श्रीवास्तव हुईं शो से आउट

'इंडियन आइडल 14' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया ऋतिक रोशन शो में पहुंचते हैं और जमकर मस्ती होती है। ऋतिक रोशन को अपने सामने देखकर शो के सभी कंटेस्टेंट काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं। ऋतिक रोशन ने एक-एक कंटेस्टेंट की गायकी सुना और उनकी जमकर तारीफ की। वहीं, ऋतिक रोशन ने स्टेज पर जाकर जज विशाल ददलानी, कुमार सानू और होस्ट हुसैन कुवाजेर्वाला ने खुद परफॉर्मेंस दी। शो के आखिर में एलिमिनेशन का समय आया और हुसैन कुवाजेर्वाला ने बताया कि आद्या मिश्रा, ओबोम टांगु, मुस्कान श्रीवास्तव जजों को वोटिंग के हिसाब से बॉटम 3 में रहे। वहीं, मुस्कान श्रीवास्तव को जनता से कम वोट दिए। इस तरह से मुस्कान श्रीवास्तव का शो से सफर खत्म हो गया है। इसके साथ ही 'इंडियन आइडल 14' टॉप-10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।

'इंडियन आइडल 14' के टॉप 10 कंटेस्टेंट

'इंडियन आइडल 14' में मुस्कान श्रीवास्तव के बाहर होने जाने से टॉप 10 कंटेस्टेंट बचे हैं। 'इंडियन आइडल 14' के इन कंटेस्टेंट में आद्या मिश्रा, दीपन मित्रा, अंजना पद्मनाभन, पीयूष पंवार, वैभव गुप्ता, मेनुका पोडैल, उत्कर्ष वानखेड़े, शुभदीप दास चौधरी, ओबोम टांगु और अनन्या पाल हैं। अब इन टॉप 10 कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होने वाला है।