Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'इंडियन आइडल 14' से हुआ डबल एलिमिनेशन, अब 8 कंटेस्टेंट के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Indian Idol 14 Top 8 Contestants: पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' से इस बार डबल एलिमिनेशन हुआ है। इस तरह से शो से दो सिंगर का सफर खत्म हो गया है और 8 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 4, 2024 10:01 PM IST

'इंडियन आइडल 14' से हुआ डबल एलिमिनेशन, अब 8 कंटेस्टेंट के बीच होगा कड़ा मुकाबला

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' लगातार लोगों को मनोरंजन कर रहा है। देश भर से आया टैलेंट इस सिंगिंग शो के जरिए लोगों को देखने को मिल रहा है। देश की जनता के साथ ही शो के जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल, कुमार सानू से भी कंटेस्टेंट तारीफें बटोर रहे हैं। 'इंडियन आइडल 14' पर आने वाले गेस्ट जज की तारीफ तो कंटेस्टेंट के लिए बोनस होती हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर और कृति सेनॉन पहुंचे थे। इन दोनों स्टार्स ने एक-एक कंटेस्टेंट की गायकी को सुना और एंजॉय किया। वहीं, 'इंडियन आइडल 14' से इस बार एक साथ दो कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। इस तरह से शो से दो एलिमिनेशन होने टॉप-8 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।

'इंडियन आइडल 14' में पहुंचे थे शाहिद कपूर और कृति सेनॉन

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया शाहिद कपूर और कृति सेनॉन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोश के लिए आते हैं। शो के दौरान दोनों सभी कंटेस्टेंट की सिंगिंग को सुनते हैं और उनकी जमकर तारीफ करते हैं। वहीं, शाहिद कपूर और कृति सेनॉन ने कई कंटेस्टेंट के साथ स्टेज पर जाकर फन भी किया है। इसके अलावा शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टेज पर जाकर जज विशाल ददलानी, कुमार सानू और श्रेया घोषणा के अलावा होस्ट हुसैन कुवाजेर्वाला ने खुद परफॉर्मेंस दी। 'इंडियन आइडल 14' के आखिर में एलिमिनेशन का समय आया ओबोम टांगु, उत्कर्ष वानखेड़े और मेनुका पोडैल को जजों को वोटिंग के हिसाब से बॉटम 3 में रहे। वहीं, उत्कर्ष वानखेड़े और मेनुका पोडैल को जनता से कम वोट दिए। इस तरह से उत्कर्ष वानखेड़े और मेनुका पोडैल का शो से सफर खत्म हो गया है। दरअसल, 'इंडियन आइडल 14' से इस बार एक साथ दो एलिमिनेशन हुए हैं।

'इंडियन आइडल 14' में बचे हैं ये कंटेस्टेंट

'इंडियन आइडल 14' से उत्कर्ष वानखेड़े और मेनुका पोडैल के बाहर हो जाने से टॉप-8 कंटेस्टेंट बचे हैं। 'इंडियन आइडल 14' के टॉप-8 कंटेस्टेंट में आद्या मिश्रा, दीपन मित्रा, अंजना पद्मनाभन, पीयूष पंवार, वैभव गुप्ता, शुभदीप दास चौधरी, ओबोम टांगु और अनन्या पाल हैं। अब इन इन कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।