टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' चार महीने से अधिक समय से लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। ये शो टॉप 15 से चला और टॉप 6 तक पहुंच गया है। शो के इस सीजन को टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। शो 'इंडियन आइडल 14' के लेटेस्ट एपिसोड में एक एलिमिनेशन हुआ और टॉप 6 फाइनलिस्ट मिले हैं। वहीं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पहुंची थीं और उन्होंने कंटेस्टेंट की सिंगिंग को एंजॉय किया और उनके साथ जमकर मस्ती की है। आइए जानते हैं कि 'इंडियन आइडल 14' से किस कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हुआ और टॉप 6 में किन-किन कंटेस्टेंट ने जगह बनाई है।
'इंडियन आइडल 14' में पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर ने किया एंजॉय
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' के शनिवार वाले एपिसोड में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पहुंची थीं। शो के कंटेस्टेंट ने उर्मिला मातोंडकर की फिल्मों के गाने गाए जिसे सुनकर उन्होंने खूब एंजॉय किया। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने 'इंडियन आइडल 14' के कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की। उर्मिला मातोंडकर ने जज और कंटेस्टेंट के साथ ही होस्ट संग स्टेज पर जमकर मस्ती की। शो के आखिर में एक कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हुआ शो को टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए। 'इंडियन आइडल 14' से ओबोम टांगु का सफर खत्म हो गया और उनका फिनाले में जाने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि, जब तक ओबोम टांगु शो में रहे में उनका सिंगिंग को जनता और जज का खूब प्यार मिला है।
View this post on Instagram
'इंडियन आइडल 14' में बचे हैं ये कंटेस्टेंट
सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल 14' के जल्द ही विनर मिलने वाला है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। 'इंडियन आइडल 14' के फाइनलिस्ट में आद्या मिश्रा, अंजना पद्मनाभन, पीयूष पंवार, वैभव गुप्ता, शुभदीप दास चौधरी और अनन्या पाल ने जगह बनाई है। अब इन इन कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और उनकी गायकी तय करेगी शो के इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी। फिलहाल, फैंस को 'इंडियन आइडल 14' के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates